फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rahul Gandhi comments at regional parties bizarre out of sync with Congress own declaration RJD TMC Latest News Update

Rahul Gandhi vs Regional Party: राजद-टीएमसी का राहुल पर पलटवार, कहा- क्षेत्रीय दलों पर उनका बयान अजीब

Mon, 16 May 2022 08:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 16 May 2022 08:40 PM IST
सार

राहुल ने राजस्थान के उदयपुर में आयोजित कांग्रेस के ‘चिंतन शिविर’ में अपने संबोधन में दावा किया था कि क्षेत्रीय दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से नहीं लड़ सकते क्योंकि उनके पास विचारधारा का अभाव है। उन्होंने कहा था कि कांगेस यह लड़ाई लड़ सकती है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi comments at regional parties bizarre out of sync with Congress own declaration RJD TMC Latest News Update
मनोज झा - फोटो : ANI

विस्तार

क्षेत्रीय दलों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हालिया टिप्पणी की कई पार्टियों ने आलोचना की है। इस बीच राजद ने सोमवार को उनसे भाजपा के खिलाफ क्षेत्रीय दलों के मजबूती से लड़ने के हालिया इतिहास को देखने को कहा। राजद ने कहा कि कांग्रेस नेता के दावे अजीब हैं और ये उनकी खुद की पार्टी के रुख से मेल नहीं खाते।

विज्ञापन


राजद प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने कहा कि क्षेत्रीय दल भाजपा के खिलाफ लड़ाई में लोकसभा में बड़ी संख्या में सीटों के साथ मजबूत स्थिति में हैं और कांग्रेस को लोकसभा की 543 सीटों में से 320 में से अधिक पर क्षेत्रीय दलों के सदस्यों को देखते हुए उन्हें ड्राइविंग सीट पर रहने देना चाहिए और खुद सहयात्री बन जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी यह बात कही है।
विज्ञापन


इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने भी राहुल गांधी पर पलटवार किया। तृणमूल ने अपने मुखपत्र 'जागो बांग्ला' के संपादकीय में जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा की असली विरोधी है। लोग अब इस बात पर यकीन नहीं करते। लोगों ने अपने अनुभव से जाना है कि विरोधी चेहरा अब ममता बनर्जी हैं। भाजपा भी इस बात को समझ रही है इसलिए उनके निशाने पर तृणमूल रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले राहुल ने राजस्थान के उदयपुर में आयोजित कांग्रेस के ‘चिंतन शिविर’ में अपने संबोधन में दावा किया था कि क्षेत्रीय दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से नहीं लड़ सकते क्योंकि उनके पास विचारधारा का अभाव है। उन्होंने कहा था कि कांगेस यह लड़ाई लड़ सकती है।


राजद ने यह भी कहा
राज्यसभा सदस्य झा ने कहा कि यह मुझे थोड़ा अजीब और विरोधाभासी लगता है। उन्होंने राहुल पर निशाना साधा और कहा कि अगर वह आंकड़ों पर नजर डालेंगे तो अपने बयान को वापस ले लेंगे। कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया है कि कांग्रेस राष्ट्रवाद की भावना और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समान विचारों वाले दलों के साथ संवाद स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। झा ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद पर हमले किये क्योंकि भाजपा के खिलाफ चुनावी और वैचारिक लड़ाई में वह केंद्रबिंदु है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed