{"_id":"5ed3c5df5c9e9d695601a2d1","slug":"rabri-devi-and-tejashwi-among-other-rjd-leaders-booked-for-lockdown-violation","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन उल्लंघन में राबड़ी देवी और तेजस्वी समेत 92 राजद नेताओं के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन उल्लंघन में राबड़ी देवी और तेजस्वी समेत 92 राजद नेताओं के खिलाफ एफआईआर
Sun, 31 May 2020 08:27 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 31 May 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
राबड़ी देवी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव समेत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 92 नेताओं के खिलाफ लॉकडाउन के नियम तोड़ने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने रविवार को बताया कि ये लोग एक विरोध प्रदर्शन में गोपालगंज जाने के लिए हाल ही में लॉकडाउन के बावजूद एकत्र हुए थे।
विज्ञापन
वहीं, राजद का कहना है कि वह एक पार्टी समर्थक के परिवार पर हुए हमले के विरोध में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रदर्शन करना चाहते थे। इस मामले में जदयू के एक विधायक का नाम लिया जा रहा है। यह एफआईआर आईपीसी की आरा 188, 269 व 270 और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सचिवालय पुलिस थाने के एसएचओ मितेश कुमार ने बताया कि मामले में 32 लोगों के खिलाफ नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ये लोग राबड़ी देवी के आवास पर शुक्रवार को एकत्र हुए थे जहां तेजस्वी यादव ने सभी पार्टी विधायकों को गोपालगंज जाने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
मितेश कुमार ने बताया कि राबड़ी देवी और उनके बेटे तेजस्वी के अलावा इस एफआईआर में राबड़ी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और अब्दुल बरी सिद्दीकी का नाम भी है। दोनों विधायक हैं और पूर्व में मंत्री रह चुके हैं।
तेजस्वी यादव ने गोपालगंज में हुए तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने की इच्छा जताई थी। इस मामले में जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के एक विधायक का का नाम आरोपी के तौर पर लिया जा रहा है। इसके अलावा इस मामले में जदयू विधायक के भाई और भतीजे की गिरफ्तारी हो चुकी है।
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया की जदयू विधायक पप्पू पांडेय की इस मामले में गिरफ्तारी इसलिए नहीं हो रही है क्योंकि उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बचा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि अगर आरोपी विधायक की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह गोपालगंज के लिए जाएंगे।