{"_id":"67d112e81fdfa4f5450dd121","slug":"purnia-news-massive-fire-wreaks-havoc-in-kishanganj-dozens-of-houses-burnt-to-ashes-loss-of-lakhs-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Purnia News: किशनगंज में भीषण आग का कहर, दर्जनभर घर जलकर राख, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Purnia News: किशनगंज में भीषण आग का कहर, दर्जनभर घर जलकर राख, लाखों का नुकसान
Wed, 12 Mar 2025 10:21 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 12 Mar 2025 10:21 AM IST
सार
किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के सोंथा-गुड़िया बस्ती में देर रात भीषण आग लगने से एक दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए, जिससे लाखों के नुकसान की आशंका है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
बिहार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किशनगंज में कोचाधामन थाना क्षेत्र में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। जहां आग लगने से करीब दर्जनभर घर जलकर राख हो गए हैं। घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के सोंथा-गुड़िया बस्ती में गांव में बीते देर रात्रि अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि गांव में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जहां देखते ही देखते आग की लपटों ने दर्जनभर आवासीय घरों को जलाकर राख कर दिया है। जिसमें मवेशी घर, आवासीय घर, जलावन घर और पुआल के ढेर और कई कीमती सामान शामिल है।
विज्ञापन
इधर आग लगने की सूचना कोचाधामन थाना और अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर किशनगंज, कोचाधामन और बिशनपुर के अग्निशमन विभाग के कर्मी पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भयंकर थी कि उसे बुझाने में करीब 2 घंटे का समय लग गया। इस दौरान पीड़ितों ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन