फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Uncle and Aunt Die Saving Child from Electric Shock, Hospital Negligence Sparks Protest

Bihar: मासूम को बचाने में चली गई जान! करंट ने छीनी चाचा-चाची की जिंदगी, अस्पताल में मचा बवाल

Sat, 04 Jul 2026 04:41 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 04:41 PM IST
सार

बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में मासूम बच्चे को करंट से बचाने की कोशिश कर रहे चाचा और चाची की मौत हो गई। बच्चा बिजली की चपेट में आ गया था, जिसे बचाने के दौरान दोनों भी करंट की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
Uncle and Aunt Die Saving Child from Electric Shock, Hospital Negligence Sparks Protest
अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कटिहार जिले में इंसानियत और त्याग की एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। मनिहारी थाना क्षेत्र में बिजली के करंट की चपेट में आए एक मासूम बच्चे को बचाने के प्रयास में उसके चाचा और चाची ने अपनी जान गंवा दी। हादसे के बाद अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। हालांकि डॉक्टरों ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि दोनों की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी।

विज्ञापन

बच्चे को बचाने में चाचा-चाची की गई जान

विज्ञापन

यह दर्दनाक घटना मनिहारी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-10 स्थित पूरब टोला की है। जानकारी के अनुसार, फकरुद्दीन के घर में मेन बिजली लाइन की चपेट में सबसे पहले एक मासूम बच्चा आ गया। बच्चे को करंट से तड़पता देख उसकी चाची जुबेदा खातून और चाचा मोहम्मद नाजीर उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन बच्चे को बचाने के दौरान दोनों भी करंट की चपेट में आ गए। इसके बाद तीनों को आनन-फानन में मनिहारी अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जुबेदा खातून और मोहम्मद नाजीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं राहत की बात यह रही कि बच्चा अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में इलाज को लेकर परिजनों का हंगामा

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में जमकर हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि समय पर समुचित इलाज नहीं मिलने के कारण दोनों की जान चली गई। परिजन फकरुद्दीन ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं रुखसाना खातून का कहना था कि अस्पताल में दोनों को ऑक्सीजन तक नहीं लगाया गया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

डॉक्टर ने आरोपों को किया खारिज

ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने परिजनों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि दोनों को अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। ऐसे में इलाज की कोई संभावना नहीं थी।

ये भी पढ़ें-  Bankipur Vidhan Sabha: 7717 और 98299 का अंतर पाट सकेंगे प्रशांत किशोर? राजद से पार पाना भी होगा चुनौती
 

पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच शुरू

अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। मनिहारी अनुमंडल डीएसपी विनोद कुमार ने दो लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी थी, लेकिन पुलिस ने हालात सामान्य कर दिए। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed