{"_id":"65d726f421f3a429000954ea","slug":"two-inspectors-of-katihar-were-dismissed-from-service-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पूर्णिया डीआईजी ने की बड़ी कर्रवाई, कटिहार के दो दरोगा को किया सेवा से बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पूर्णिया डीआईजी ने की बड़ी कर्रवाई, कटिहार के दो दरोगा को किया सेवा से बर्खास्त
Thu, 22 Feb 2024 04:20 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 22 Feb 2024 04:20 PM IST
सार
Bihar News: पूर्णिया डीआईजी ने एक बड़ी कार्रवाई की है। जहां दो पुलिस अपर निरीक्षक (दारोगा) को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह बड़ी कार्रवाई पूर्णिया रेंज के डीआईजी विकास कुमार ने की हैं। पूर्णिया डीआईजी के इस कार्रवाई से पुलिस महकमा में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
बिहार पुलिस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया डीआईजी ने कटिहार जिल के दो एसआई दिलीप ओझा और कृत्यानंद पासवान के खिलाफ कर्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार कटिहार जिले के पूर्व कचना ओपी के एसआई दिलीप ओझा को शराब माफिया से सांठ गांठ मामले में बर्खास्त किया गया है। इन पर कटिहार नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया गया था, जिसके बाद इन्हें निलंबित करते हुए जांच शुरू की गयी थी और जांच में दोषी पाये जाने के बाद इन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी
वहीं कृत्यानंद पासवान जो पूर्व में एससी/एसटी थाना के प्रभारी थे, उनपर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था, जिस पर कटिहार जिले के बारसोई थाना में मामला दर्ज किया गया था। उनको भी पुलिस मुख्यालय बिहार के निर्देश पर पूर्णिया रेंज के डीआईजी विकास कुमार गुरुवार सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है। इन दोनों एसआई पर दर्ज मामले में जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ये बड़ी कारवाई की गई है।
विज्ञापन