फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News: On-duty havildar driver died in a road accident, last farewell given with guard of honor

Bihar News: ऑन ड्यूटी हवलदार चालक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

Sat, 17 May 2025 07:48 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 17 May 2025 07:48 PM IST
सार

Purnea News: पूर्णिया पुलिस के हवलदार चालक मिथिलेश कुमार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह ड्यूटी के दौरान पटना से पूर्णिया लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। उनकी मृत्यु से परिवार और पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
 

विज्ञापन
Purnea News: On-duty havildar driver died in a road accident, last farewell given with guard of honor
शहीद हवलदार मिथिलेश कुमार, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया पुलिस लाइन में तैनात हवलदार चालक मिथिलेश कुमार की शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वे ड्यूटी के सिलसिले में पटना से लौट रहे थे। तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें सुपौल और फारबिसगंज बॉर्डर के पास कुचल दिया। हादसे की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूर्णिया पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

 
पटना से ड्यूटी पर लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, मृतक हवलदार चालक की पहचान पटना जिले के बिहटा निवासी ब्रजनन्दन राय के पुत्र मिथिलेश कुमार (34) के रूप में हुई है। वे पूर्णिया पुलिस लाइन में 2017 बैच के हवलदार चालक के रूप में कार्यरत थे। शुक्रवार को वे FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) से जुड़े कार्य के लिए अपने सहयोगी इंद्रजीत कुमार के साथ सरकारी गाड़ी से पटना आए थे। इस दौरान वे अपने घर भी गए और परिवार से मुलाकात की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: भारत-नेपाल सीमा पर कनाडाई नागरिक गिरफ्तार, अवैध वीजा के साथ कर रहा था सीमा पार करने की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मिथिलेश कुमार की चार वर्षीय बेटी उनसे बिछड़ने पर रो पड़ी थी, जिस पर उन्होंने बेटी को दिलासा देते हुए कहा था कि जल्द छुट्टी लेकर वापस आएंगे और साथ में समय बिताएंगे। लेकिन किसी को यह आभास नहीं था कि यह उनकी आखिरी मुलाकात होगी।
 
शौच के दौरान ट्रक ने मारी टक्कर, अस्पताल में मौत
पटना से पूर्णिया लौटते वक्त शनिवार सुबह करीब चार बजे सुपौल और फारबिसगंज बॉर्डर के पास मिथिलेश कुमार थोड़ी देर के लिए शौच के लिए रुके थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। उन्हें गंभीर अवस्था में पूर्णिया के मैक्स 7 अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 
परिजनों में कोहराम, पुलिस विभाग में शोक
जैसे ही मिथिलेश की मौत की सूचना परिजनों को मिली, घर में मातम छा गया। उनके भतीजे ज्योति कुमार ने बताया कि चाचा की आखिरी बातें अब भी कानों में गूंज रही हैं। वे तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और 2020 में उनका विवाह हुआ था। उनकी एक चार साल की बेटी है, जो बार-बार पिता को पुकार रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: ग्रामीण लड़कियों का बंगाल के लड़कों के हाथों हो रहा सौदा, पुलिस बनी अनजान; भड़के ग्रामीण
 
गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई
पोस्टमार्टम के बाद मिथिलेश कुमार के पार्थिव शरीर को पूर्णिया पुलिस लाइन लाया गया, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा, एएसपी आलोक रंजन, लाइन डीएसपी कृष्ण कुमार, ट्रैफिक डीएसपी कौशल कुमार कमल सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। पूरे माहौल में शोक और सम्मान का भाव स्पष्ट दिख रहा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed