फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Suicide Case Dead Body of a Medical Student From Purnea Found Hanging From a Fan in Nepal

सपनों का मर जाना: बेटा मेडिकल के अंतिम साल में था, नेपाल से अचानक आई मौत की खबर; अब पैक होकर पूर्णिया आई लाश

Mon, 11 Mar 2024 12:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 11 Mar 2024 12:02 PM IST
सार

Medical Student Suicide Case: मोरंग जिला पुलिस के प्रवक्ता डीएसपी रंजन दहल के अनुसार एमबीबीएस के छात्र अंशु कुमार का शव रविवार की अल सुबह पंखे से लटकता हुआ मिला। हालांकि मामला हत्या या आत्महत्या है, पुलिस दोनों मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
Suicide Case Dead Body of a Medical Student From Purnea Found Hanging From a Fan in Nepal
मृतक छात्र अंशु कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Purnia News: पड़ोसी देश नेपाल के विराटनगर के नोवेल मेडिकल टीचिंग अस्पताल में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे पूर्णिया की एक छात्र का शव फंखे से झूलता हुआ मिला है। नोवेल मेडिकल टीचिंग अस्पताल में वह एमबीबीएस के अंतिम वर्ष का छात्र है। छात्र की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, पूर्णिया के 26 वर्षीय अंशु सिंह का नेपाल के विराटनगर में शव बरामद हुआ है। मामले को लेकर नेपाल की मोरंग जिला पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों मामले में जांच कर रही है। मृतक अंशु सिंह पूर्णिया नेवालाल चौक वार्ड संख्या 24 के रहने वाले प्रह्लाद सिंह का पुत्र है। नोवेल मेडिकल टीचिंग अस्पताल में एमबीबीएस का अंतिम वर्ष का छात्र था। वह विराटनगर वार्ड संख्या 4 स्थित नोवेल अस्पताल परिसर के बाहर कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के स्वजन पूर्णिया से नेपाल विराटनगर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मामले को लेकर मोरंग जिला पुलिस के प्रवक्ता डीएसपी रंजन दहल के अनुसार एमबीबीएस का छात्र अंशु कुमार का शव रविवार की अल सुबह पंखे से लटकता हुआ मिला, जिसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। रविवार शाम परिजन के पहुंचने के बाद कागजी खानापूर्ति करने के बाद शव का पोस्टमार्टम विराटनगर के कोशी अस्पताल में किया गया। हालांकि मामला हत्या या आत्महत्या है। पुलिस दोनों मामले में जांच कर रही है। मामले को लेकर डीएसपी रंजन दहल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed