फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   kishanganj dial 112 constable sameer kumar death service pistol fsl investigation

बिहार: डायल 112 के सिपाही की मौत से हड़कंप, बैरक में सर्विस पिस्टल से चली गोली; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 11 Oct 2026 10:44 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 11 Oct 2026 10:44 AM IST
सार

बिहार के किशनगंज में डायल 112 में तैनात सिपाही समीर कुमार की सर्विस पिस्टल से गोली लगने के बाद मौत हो गई। रविवार सुबह सदर थाना परिसर स्थित सिपाही बैरक में हुई इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
kishanganj dial 112 constable sameer kumar death service pistol fsl investigation
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के किशनगंज में डायल 112 में तैनात एक सिपाही की सर्विस पिस्टल से गोली लगने के बाद मौत हो गई। सिपाही ने सदर थाना परिसर स्थित बैरक में कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह हुई इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। घायल सिपाही को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

भागलपुर के रहने वाले थे सिपाही समीर कुमार

मृतक सिपाही की पहचान भागलपुर जिले के निवासी समीर कुमार के रूप में हुई है। वह किशनगंज में डायल 112 में तैनात थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन

पत्नी या परिजन से फोन पर बात करने की बात आई सामने

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शुरुआती जांच में जानकारी मिली है कि घटना से ठीक पहले सिपाही अपनी पत्नी या किसी परिजन से फोन पर बात कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने किससे बात की थी और बातचीत के दौरान क्या हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एफएसएल टीम को बुलाया, आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

फिलहाल, सिपाही के इस कदम के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद ही सिपाही की मौत के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed