फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Police Crackdown on Violent Protesters 28 Named 250 Unnamed Booked four Arrested

Bihar: उपद्रवियों पर पुलिस का कड़ा शिकंजा! 28 नामजद समेत 250 अज्ञात पर FIR, चार गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2026 01:16 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2026 01:16 PM IST
सार

पूर्णिया में नीट पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा, पथराव और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 28 नामजद और 200 से 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मौके से गिरफ्तार चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Bihar News Police Crackdown on Violent Protesters 28 Named 250 Unnamed Booked four Arrested
आंदोलन के बाद प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए डीएम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले के विरोध के समर्थन में शनिवार को पूर्णिया की सड़कों पर निकले छात्र आंदोलन के दौरान हुए भीषण बवाल, पथराव और उपद्रव के मामले में पुलिस ने बड़ा कानूनी शिकंजा कस दिया है। मामले में दंडाधिकारी एवं डीएएचओ चंद्रशेखर आजाद के लिखित बयान पर केहाट थाने में प्राथमिकी (कांड संख्या 332/2026) दर्ज की गई है। पुलिस ने प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले नेताओं और उपद्रवियों सहित 28 नामजद तथा 200 से 250 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, मौके से गिरफ्तार किए गए चार मुख्य आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


28 लोगों को बनाया गया नामजद आरोपी
केहाट थाने में दर्ज प्राथमिकी में प्रदर्शन का नेतृत्व करने और भीड़ को उकसाने के आरोप में 28 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें मुख्य रूप से आजाद समाज पार्टी के अजय भारती, भीम आर्मी के विक्रम पासवान, कांग्रेस नेता कुमार आदित्य, सौर्य राय, साजिद, नसीम, अली खान, डॉ. अल्ताफ, डॉ. सब्बीर, मो. अली, मो. आरजू हक, मोशरफ आलम उर्फ प्रिंस, यजदानी राज, फैजल राज, अजमेर करीम, सद्दाम हुसैन, मो. सहवाज आलम, शेख सद्दाम, मो. इरशाद पुरनवी, मो. अजमेर, मो. निक्की, मो. चाहत, मो. अकरम रजा, अल्ताफ हुसैन और मो. अली अहमद खां समेत अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन


चार उपद्रवी मौके से गिरफ्तार, भेजे गए जेल
आर.एन. साह चौक के पास उपद्रव मचाने और भागने के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान माधोपाड़ा इस्लामनगर निवासी नदीम सरवर (21), राजाबाड़ी निवासी शेख मुबारक अली (22), मरंगा थाना क्षेत्र के बकरीकोल निवासी यासीर अरफात तथा मरंगा माफा पेट्रोल पंप निवासी शिवम कुमार गोस्वामी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; ग्रामीणों ने की सड़क जाम

चौकीदारों पर जानलेवा हमला, एंबुलेंस भी फंसी
एफआईआर के अनुसार, 25 जुलाई को अपराह्न करीब 2:30 बजे जुलूस आर.एन. साह चौक पहुंचा और उग्र होकर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने लगा। पुलिस और दंडाधिकारी द्वारा रोकने के बावजूद भीड़ ने सरकारी होर्डिंग्स तोड़े, वाहनों में तोड़फोड़ की और पथराव किया। इस दौरान कई एंबुलेंस जाम में फंस गईं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी दौरान बायसी थाने के कैदियों को अदालत ले जा रहे तीन चौकीदार—चमरू हरिजन, दिनेश राम और रामा कुमार हरिजन—पर जेल गेट और आर.एन. साह चौक के बीच उग्र भीड़ ने ईंट-पत्थर और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज पूर्णिया जीएमसीएच में चल रहा है, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।


वीडियो फुटेज और ड्रोन से हो रही पहचान
उल्लेखनीय है कि प्रदर्शन की शुरुआत में स्टेडियम पहुंचे डीएम अंशुल कुमार और एसएसपी शौर्य सुमन ने ज्ञापन लेकर आंदोलन को शांतिपूर्वक समाप्त करा दिया था। हालांकि, इसके बाद बाहर से आए कथित असामाजिक तत्वों की भीड़ सड़कों पर उतर आई और उपद्रव शुरू हो गया।

फिलहाल केहाट थाना पुलिस वीडियो फुटेज, सीसीटीवी और ड्रोन सर्विलांस के आधार पर अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान कर रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed