{"_id":"67a22b3079ec8a495f0c6374","slug":"purnia-news-high-voltage-drama-on-road-wife-along-with-family-members-beat-up-husband-police-intervened-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पत्नी ने परिजनों के साथ मिलकर पति को पीटा; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पत्नी ने परिजनों के साथ मिलकर पति को पीटा; जानें मामला
Tue, 04 Feb 2025 08:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 04 Feb 2025 08:29 PM IST
सार
Purnia News: पूर्णिया में थाने के पास सड़क पर पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ, जहां पत्नी ने परिवार वालों के साथ मिलकर पति की धुनाई कर दी। जब मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और मामला बिगड़ने लगा, तब पुलिस हरकत में आई। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पति से मारपीट करते पत्नी और उसके परिवार वाले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्णिया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने परिजनों के साथ मिलकर बीच चौराहे पर अपने पति के साथ मारपीट की। यह घटना मंगलवार दोपहर महिला थाना परिसर और अपर समाहर्ता के आवास के सामने घटी, जिसने स्थानीय लोगों को भी चौंका दिया। स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
तलाक न देने पर भड़की पत्नी
पीड़ित पति मो. आफताब, नगर थाना क्षेत्र के बनभाग का रहने वाला है। आफताब ने बताया कि उनकी पत्नी शहजादी बेगम ने तलाक को लेकर महिला थाना में आवेदन दिया था। लेकिन आफताब अपनी पत्नी को तलाक देने के बजाय अपने पास रखना चाहते थे। उन्होंने बताया कि उनकी शादी तीन वर्ष पूर्व मरंगा थाना क्षेत्र के लालगंज मिल्की निवासी मो. मोती की बेटी शहजादी बेगम से हुई थी।
विज्ञापन
परिवारिक कलह बनी विवाद की जड़
आफताब ने यह भी बताया कि शादी के बाद से ही उनकी पत्नी और ससुराल पक्ष उनके घर पर ही रहते थे और केवल चार महीने ही मायके में रहती थीं। आफताब टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पत्नी के तलाक की मांग पर जब पुलिस ने दोनों को न्यायालय जाने की सलाह दी, तो आफताब ने अदालत जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने किया मामला शांत
महिला थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि पत्नी ने तलाक के लिए आवेदन दिया था। लेकिन पुलिस ने उन्हें सलाह दी कि इस मामले का निपटारा न्यायालय में किया जाए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और अब मामले की जांच जारी है।
पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं, जबकि पुलिस मामले के कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच करने में जुटी है।