फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Drunk Scorpio Driver Hits Police Patrol Vehicle in Purnia SI Among 4 Cops Seriously Injured

Bihar: शराबी स्कॉर्पियो चालक का कहर! पुलिस गश्ती गाड़ी में मारी टक्कर, ASI समेत चार जवान गंभीर रूप से घायल

Sun, 24 May 2026 04:40 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 04:40 PM IST
सार

Bihar: पूर्णिया के के-हाट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पुलिस गश्ती वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एसआई समेत चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो चालक सहित चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Drunk Scorpio Driver Hits Police Patrol Vehicle in Purnia SI Among 4 Cops Seriously Injured
क्षतिग्रस्त पुलिस गाड़ी और जब्त स्कॉर्पियो

विस्तार

पूर्णिया में शराब के नशे में धुत तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने पुलिस की गश्ती गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक एसआई समेत चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो चालक समेत उसमें सवार चार लोगों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया। जब्त वाहन पर ह्यूमन राइट्स का बोर्ड लगा हुआ था। घटना के-हाट थाना क्षेत्र अंतर्गत माता स्थान स्थित कस्टम कार्यालय के पास रविवार रात करीब एक बजे हुई।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की हुई पहचान
घायलों में के-हाट थाने के एसआई अनिल दास, सिपाही गोपाल कुमार और होमगार्ड जवान दीपक कुमार सहित एक अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिस्टर राज (पिता- बाबूलाल प्रसाद यादव), गोलू कुमार (पिता- टुनटुन यादव) और विष्णु प्रसाद (पिता- ब्रह्म प्रकाश साह) के रूप में हुई है। सभी आरोपी न्यू सिपाही टोला इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पति-पत्नी विवाद सुलझाकर लौट रही थी पुलिस टीम
घटना के संबंध में बताया गया कि के-हाट थाना की गश्ती टीम शनिवार-रविवार की दरमियानी रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट की सूचना मिली। मामले को शांत कराने के लिए गश्ती दल मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। वहां से लौटने के दौरान पुलिस की बोलेरो गश्ती गाड़ी माता स्थान के पास कस्टम कार्यालय के समीप सड़क किनारे रुकी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे से स्कॉर्पियो ने मारी भीषण टक्कर
इसी बीच मरंगा की ओर से आ रही तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन नंबर- BR 11 BB 7269) ने पुलिस वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस की बोलेरो गाड़ी पीछे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे सभी पुलिसकर्मी वाहन के अंदर ही दबकर घायल हो गए।

शराब के नशे में थे आरोपी युवक
हादसे की जानकारी तुरंत के-हाट थानाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके से ही स्कॉर्पियो सवार चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी युवक शराब के नशे में धुत थे। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है।


ये भी पढ़ें: 10 रुपये का लालच देकर आठ साल की बच्ची से दरिंदगी! रातभर छापेमारी के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा

एफआईआर दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed