फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Purnea: Tejashwi Yadav's big attack, Chief Minister Nitish Kumar is weak and helpless, silent on public issues

Bihar News: तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, बोले- मुख्यमंत्री कमजोर और लाचार, जनता के मुद्दों पर चुप

Fri, 20 Dec 2024 06:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 20 Dec 2024 06:44 PM IST
सार

Purnea News: तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार अब बड़े से बड़े मुद्दों पर चुप्पी साध लेते हैं। विधानसभा और विधान परिषद में वे मौन रहते हैं, जो पहली बार देखा गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि नीतीश कुमार को बोलने से कौन रोक रहा है।

विज्ञापन
Purnea: Tejashwi Yadav's big attack, Chief Minister Nitish Kumar is weak and helpless, silent on public issues
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला किया है। पूर्णिया में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने नीतीश कुमार को कमजोर और लाचार बताते हुए कहा कि वे जनता की समस्याओं पर कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहे हैं। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री की चुप्पी और उनकी यात्रा योजनाओं पर सवाल उठाए। साथ ही राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर सत्ताधारी दलों पर तीखा प्रहार किया।

विज्ञापन

 
‘नीतीश को बोलने से कौन रोक रहा है’
तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार अब बड़े से बड़े मुद्दों पर चुप्पी साध लेते हैं। विधानसभा और विधान परिषद में वे मौन रहते हैं, जो पहली बार देखा गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि नीतीश कुमार को बोलने से कौन रोक रहा है। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री की उम्र हो चुकी है, उनके अधिकारी भी उनकी बात नहीं सुनते।
विज्ञापन

 
‘दौरे में करोड़ों खर्च, लेकिन जनता की समस्या जस की तस’
मुख्यमंत्री द्वारा जनता से मिलने के लिए शुरू की गई यात्रा पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इसके लिए दो अरब 25 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं, लेकिन इससे जनता को कोई समाधान नहीं मिल रहा। उन्होंने दावा किया कि जनता दरबार में लोग बार-बार अपनी समस्याएं लेकर आते हैं, लेकिन उनका हल नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीमांचल और कोसी के विकास का वादा
तेजस्वी यादव ने सीमांचल और कोसी क्षेत्र की गरीबी, पलायन, बाढ़ और कटाव की समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनी तो सीमांचल और कोसी डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार को इन इलाकों की अनदेखी के लिए आड़े हाथों लिया।
 
महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े वादे

  • माई-बहिन मान योजना: सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने ₹2500 दिए जाएंगे।
  • 200 यूनिट मुफ्त बिजली: गरीब परिवारों को राहत देने के लिए मुफ्त बिजली की सुविधा।
  • वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी: वृद्धावस्था पेंशन को ₹400 से बढ़ाकर ₹1500 किया जाएगा।
  • खेल में योगदान का सम्मान: मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को नौकरी देने का वादा।

 
तेजस्वी ने कहा कि उनकी 17 महीने की सरकार में पांच लाख नौकरियां दी गई थीं, जबकि मौजूदा सरकार रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है।
 

Trending Videos

Purnea: Tejashwi Yadav's big attack, Chief Minister Nitish Kumar is weak and helpless, silent on public issues
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : पीटीआई

अमित शाह के बयान की निंदा की
संसद में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर पर दिए गए बयान की कड़ी निंदा करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद इसे सहन नहीं करेगा। उन्होंने गृह मंत्री से माफी मांगने की मांग की और बाबा साहेब का अपमान करने वाले हर बयान का विरोध करने का संकल्प लिया।
 
बिहार में बदहाल कानून व्यवस्था पर सवाल
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार की कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। पुल और पुलिया गिर रहे हैं, अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और प्रशासन पूरी तरह विफल है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनी तो सीमांचल की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
 
संगठन विस्तार पर की गई चर्चा
कार्यकर्ता दर्शन और संवाद कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापक चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि राजद केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक आंदोलन है जो गरीबों, दलितों और पिछड़ों की आवाज बनकर काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed