फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Purnea: Son-in-law, angry at not seeing off his wife at her in-laws house, consumed poison, condition critical

Bihar News: ससुराल में पत्नी की विदाई न किए जाने से नाराज दामाद ने खाया जहर, हालत गंभीर; अस्पताल में भर्ती

Fri, 15 Mar 2024 06:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 15 Mar 2024 06:59 PM IST
सार

Purnea News: युवक के पिता मुंशी लाल यादव ने बताया कि मिट्ठू गुरुवार को अपनी पत्नी को लाने ससुराल गए थे। ससुराल में मिठ्ठू की सास ने कुछ कारण से विदाई करने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर मिठ्ठू ने आत्महत्या के प्रयास में जहर खा लिया।

विज्ञापन
Purnea: Son-in-law, angry at not seeing off his wife at her in-laws house, consumed poison, condition critical
अस्पताल में इलाजरत पीड़ित दामाद - फोटो : अमर उजालाा

विस्तार

बिहार के पूर्णिया में विदाई न देने से नाराज दामाद ने आत्महत्या के प्रयास से जहर खा लिया, जिससे उसकी स्थिति काफी गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया हैं। जहां उसका इलाज जारी है, हालांकि युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है। यह मामला बायसी थाना क्षेत्र के फोक्सा गांव की है। इलाजरत युवक की पहचान थाना क्षेत्र के ही मलेहरिया निवासी मुंशी लाल यादव के बेटे मिठ्ठू कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर युवक के पिता मुंशी लाल यादव ने बताया कि मिठ्ठू की शादी तीन साल पूर्व फोक्सा गांव में हुई थी। कुछ माह से उसकी पत्नी अपने मायके में ही रह रही थी। मिट्ठू गुरुवार को अपनी पत्नी को लाने ससुराल गए थे। ससुराल में मिठ्ठू की सास ने कुछ कारण से विदाई करने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर मिठ्ठू ने आत्महत्या के प्रयास में जहर खा लिया। जहर खाने के कुछ देर बाद ही मिठ्ठू की स्थिति काफी गंभीर हो गई। फिर उसे इलाज के लिए बायसी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। फिलहाल पूर्णिया जीएमसीएच में युवक का इलाज जारी है।
विज्ञापन

 
वहीं, पूर्णिया जीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर नवनीत कुमार ने बताया कि जहर खाने से युवक की स्थिति काफी गंभीर हो गई। फिलहाल युवक का इलाज जारी है और युवक खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed