फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Purnea News: Troubled by bank loan, medicine shopkeeper committed suicide, suicide note also found

Bihar News: बैंक लोन से परेशान दवा दुकानदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी मिला; जानें मामला

Sun, 03 Mar 2024 03:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 03 Mar 2024 03:55 PM IST
सार

Purnia Hindi News: मृतक के बड़े भाई प्रवण कुमार सिन्हा ने बताया कि विक्रम कुमार सिन्हा की लाइन बाजार में दवाई की एक दुकान है। बैंक से उन्होंने लोन उठाकर रखा था। लोन के बारे में हम सब को जानकारी है। सुबह उसने पत्नी के साथ बैठकर चाय पी। कुछ देर के बाद कमरा बंद कर लिया। काफी समय तक कमरा नहीं खुला।

विज्ञापन
Purnea News: Troubled by bank loan, medicine shopkeeper committed suicide, suicide note also found
मृतक विक्रम कुमार सिन्हा और बरामद सुसाइड नोट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के पूर्णिया में बैंक लोन से परेशान एक दवा दुकानदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर एफएसएल टीम की मदद से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है। घटना रविवार सुबह खजांची थाना क्षेत्र के जेल चौक के पास की है। मृतक की पहचान जेल चौक निवासी स्वर्ग सुशील चंद्र प्रसाद के बेटे विक्रम कुमार सिन्हा (42) के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई प्रवण कुमार सिन्हा ने बताया कि विक्रम कुमार सिन्हा की लाइन बाजार में दवाई की एक दुकान है। बैंक से उन्होंने लोन उठाकर रखा था। लोन के बारे में हम सब को जानकारी है। सुबह उसने पत्नी के साथ बैठकर चाय पी। कुछ देर के बाद कमरा बंद कर लिया। काफी समय तक कमरा नहीं खुला। उसके बाद अंदर जाकर देखा तो उसका शव पंखे से लटका मिला था। आनन-फानन में घटना की जानकारी खजांची थाना पुलिस को दी। फिर पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन



 
उन्होंने बताया कि आसपास खोजबीन में एक पेज का सुसाइड नोट बरामद किया गया है। सुसाइड नोट में विक्रम कुमार सिन्हा ने लिखा कि बैंक लोन इतना हो गया है कि मैं परेशान हो गया हूं। इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं। इस में मेरी पत्नी तथा किसी का हाथ नहीं है। मेरी पत्नी नेहा बहुत भोली है। मानू बिट्टू सॉरी। वहीं, विक्रम कुमार सिन्हा के रिश्तेदार अंगद मंडल ने बताया कि सुबह सोकर उठकर परिवार के साथ चाय भी पी है। उसके बाद फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, खजांची थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत ने बताया कि बैंक लोन से  परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। एफएसएल टीम से जांच करवाई गई है। जांच के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed