फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Purnea News: PM Narendra Modi will reach Purnea on 24 February, will address Kisan Samman program in Bhagalpur

Bihar News: पीएम मोदी 24 फरवरी को पूर्णिया पहुंचेंगे, भागलपुर में किसान सम्मान कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

Fri, 21 Feb 2025 06:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 21 Feb 2025 06:30 PM IST
सार

Purnea News: पीएम नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को पूर्णिया पहुंचेंगे। इसके बाद वे भागलपुर में किसान सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ता और नेता पूरी क्षमता से तैयारियों में जुट गए हैं।
 

विज्ञापन
Purnea News: PM Narendra Modi will reach Purnea on 24 February, will address Kisan Samman program in Bhagalpur
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 फरवरी को बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पूर्णिया एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे और फिर भागलपुर पहुंचकर किसान सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद यह उनका पहला बिहार दौरा होगा, जिसे लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर एनडीए ने पूर्णिया में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

विज्ञापन

 
बैठक में जुटे एनडीए के दिग्गज नेता
स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित इस बैठक में कृषि और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह और राज्यसभा सांसद संजय झा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक में स्थानीय विधायक कृष्ण कुमार ऋषि और एनडीए जिलाध्यक्ष ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह के आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें बिहार में पीएम मोदी के दौरे और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

 
पीएम मोदी के कार्यक्रम की सफलता के लिए जुटे कार्यकर्ता
प्रेस वार्ता के दौरान कृषि मंत्री मंगल पांडे ने बताया कि 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई है। अब पीएम मोदी पहली बार बिहार का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 24 फरवरी को भागलपुर में किसान सम्मान समारोह में शामिल होंगे और पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस योजना के तहत देश भर के नौ करोड़ 80 लाख किसानों को लाभ मिलेगा, जिसमें बिहार के 80 लाख किसान भी शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भागलपुर पहुंचने की अपील की और बताया कि पूर्णिया से करीब 30,000 कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 
सांसद संजय झा ने बिहार चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
राज्यसभा सांसद संजय झा ने पीएम मोदी के इस दौरे को बिहार विधानसभा चुनाव का आगाज बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार में भी एनडीए 225 सीटें जीतकर सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के सम्मान में ऐतिहासिक कार्यक्रम करने जा रहे हैं, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके साथ मंच साझा करेंगे। इस दौरे से बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव आएगा और एनडीए को जबरदस्त बढ़त मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed