फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Purnea MP Pappu Yadav furious over rising crime in Bihar, CM Nitish Kumar, Vijay Kumar Sinha, Samrat Chaudhary

Bihar Crime: पूर्णिया सांसद ने तंज कसा- पेट-सिर में दर्द हो पप्पू यादव तो नीतीश और दो डिप्टी CM क्या करेंगे?

Sat, 27 Jul 2024 06:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 27 Jul 2024 06:41 PM IST
सार

Bihar Crime: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव शनिवार को बिहार में बढ़ते अपराध पर भड़क उठे। तनिष्क शोरूम लूटकांड के बाद मौके का मुआयना करने के बाद सांसद सरकार और पुलिस-प्रशासन पर तमाम सवाल उठाए और पूछा... सीएम नीतीश कुमार और दो डिप्टी सीएम क्या करेंगे?
 

विज्ञापन
Purnea MP Pappu Yadav furious over rising crime in Bihar, CM Nitish Kumar, Vijay Kumar Sinha, Samrat Chaudhary
सांसद पप्पू यादव ने तनिष्क शोरूम किया मुआयना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया के डाकबंगला चौक स्थित तनिष्क शोरूम में हुई दो करोड़ की लूट के दूसरे दिन सांसद पप्पू यादव दिल्ली से पूर्णिया पहुंचे। उन्होंने तनिष्क शोरूम का मुआयना किया और संचालक से घटना की जानकारी ली। साथ ही घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज भी देखी। एक तस्वीर का हवाला देते हुए सांसद पप्पू यादव ने दावा कि इस घटना में शोरूम के एक स्टाफ की भूमिका संदिग्ध है। वहीं, सांसद पप्पू यादव ने कहा कि अपराधियों के दिलों से डर क्यों खत्म होता जा रहा है। इसी का नतीजा है कि लूट की घटनाएं घटित हो रही हैं। लूट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हत्या का मीडिया ट्रायल हो जाता है या फिर बड़े परिवार के लोगों की हत्या होती है तो वह हत्या है। बाकियों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती।

विज्ञापन


पूर्णिया सांसद ने कहा कि आज तनिष्क में हुई लूट की वारदात कोई पहली घटना तो नहीं है। हर दिन तो आठ से 10 लाख की लूट हो रही है। लूट तो लूट होती है, चाहे छोटी हो या बड़ी। उन्होंने कहा कि भीड़-भाड़ वाले लाइन बाजार स्थित तनिष्क शोरूम से 500 से 600 मीटर की दूरी पर SP और DM का आवास है। बावजूद इसके इस तरह की घटना घट रही है। वैशाली में 200 करोड़ के सोने के गहनों की लूट हुई। दरभंगा में मुकेश सहनी के पिता की हत्या कर दी गई। पटना में इतनी बड़ी वारदात हो गई। हर दिन अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं।
विज्ञापन



 
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि घटनाक्रम का वीडियो देखा, उसमें शोरूम के एक स्टाफ के चेहरे पर तनाव दिखाई दिया। बगैर स्टाफ की संलिप्तता के इस तरह की घटना नहीं हो सकती। सबके मोबाइल की डीटेल निकाली जाए। टोटो और बाइक से भागने वाला अपराधी बहुत दूर नहीं भागा होगा, वह शहर में ही छिपा है। घटना में हमेशा पॉलिटिक्स नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तंज कसते हुए पप्पू यादव ने कहा कि पेट और सिर में दर्द हो पप्पू यादव, फिर नीतीश कुमार और दो डिप्टी सीएम क्या करेंगे। ऐसा करें कि इन्हें हटा दें और हमें ही बैठा दीजिए। जो अनर्गल बाते लिखते हैं, उन्हें पहले अपने आकाओं से पूछना चाहिए। जो प्रशासन है उन्हें अपराधी को नहीं पकड़ना है। पुलिस प्रशासन का पूरा समय जमीन के कारोबारी और माफिया के साथ होता है तो फिर वे अपराधी के पीछे कैसे जाएंगे। अभी तो सिर्फ पांच दिन ही सदन हो हुआ है और मैनें अपनी बात पुरजोर तरीके से रखी है। 12 अगस्त से पहले मैं सबको नंगा करूंगा, बस देखते जाइए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed