फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Purnea: Mother of 3 children went to live with her lover of another religion, husband is searching for her

Love Affair: दूसरे धर्म के प्रेमी के साथ रहने चली गई तीन बच्चों की मां, पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा पति

Wed, 22 May 2024 07:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 22 May 2024 07:03 PM IST
सार

Purnea News: महिला के पति ने आरोप लगाते हुए कहा कि दो दिन पूर्व मो. सल्लू दिल्ली से पूर्णिया पहुंचकर मेरी पत्नी को लेकर फरार हो गया। उसके साथ एक छोटी बेटी भी है। हमने खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Purnea: Mother of 3 children went to live with her lover of another religion, husband is searching for her
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्णिया से प्रेम प्रसंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी (मुस्लिम समुदाय के एक युवक) के साथ रहने के लिए चली गई। महिला के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में इसे लव जिहाद करार देते हुए कहा कि उक्त युवक अपने प्रेम जाल में फंसाकर बेटी को लेकर फरार हो गया। महिला के साथ डेढ़ साल की एक बच्ची भी है। वहीं, जानकारी मिलने के बाद महिला का पति मिथुन मौर्या दिल्ली से पूर्णिया पहुंचकर दो दिनों से पत्नी को ढूंढने के लिए दर-दर भटक रहा है। यह घटना मरंगा थाना क्षेत्र के सत्कोदरिया गांव की है। आरोपी युवक की पहचान दिल्ली निवासी मो. सल्लू के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
मामले की जानकारी देते हुए महिला की पति मिथुन मौर्या ने कहा कि आठ साल पहले बड़ी ही धूमधाम से दोनों की शादी हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं, जिनमें से एक बच्चे की उम्र करीब सात साल है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद ही हम अपने परिवार साथ दिल्ली रहते थे और दिल्ली की एक फैक्ट्री में दोनों काम भी करते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इसी दौरान दिल्ली के ही मो. सल्लू नामक लड़के से संपर्क हुआ। उसके बाद मो. सल्लू मेरी पत्नी को प्रेमजाल में फंसा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दोनों में प्रेम कब हुआ, ये बात हमको भी पता नहीं है। एक माह पूर्व ही सासू मां का देहांत हुआ था, जिसमें सपरिवार दिल्ली से सत्कोदरिया गांव आए थे। क्रियाकर्म खत्म होने के बाद हम पत्नी और बच्चों को सत्कोदरिया गांव में छोड़कर वापस दिल्ली वापस लौट गए। दो दिन पूर्व मो. सल्लू दिल्ली से पूर्णिया पहुंचकर मेरी पत्नी को लेकर फरार हो गया। उसके साथ एक छोटी बेटी भी है। आसपास काफी खोज भी की, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद मरंगा थाने में आवेदन दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed