फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Purnea: High speed container hits army vehicle, army driver died; accident happened while saving a bicycle

Bihar: सेना की गाड़ी की तेज रफ्तार कंटेनर से जबरदस्त टक्कर, आर्मी चालक की मौत; साइकिल बचाने में हुआ हादसा

Wed, 22 May 2024 08:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 22 May 2024 08:12 PM IST
सार

Purnea News: सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि रांची से सिक्किम आर्मी कैंप जा रहे थे। इसी दौरान जीरोमाइल के पास अचानक एक साइकिल क्रॉस करने लगी, उसी को बचाने का दौरान आर्मी गाड़ी कंटेनर में टकरा गई।

विज्ञापन
Purnea: High speed container hits army vehicle, army driver died; accident happened while saving a bicycle
आर्मी चालक का शव लेकर अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्णिया के जीरोमाइल के पास तेज रफ्तार कंटेनर और आर्मी गाड़ी की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में आर्मी गाड़ी चालक की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह घटना बुधवार को सदर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के पास हुई। जहां रांची से सिक्किम जाने के दौरान  जीरोमाइल के पास साइकिल बचाने के दौरान कंटेनर और आर्मी गाड़ी में टक्कर हुई है। मृतक आर्मी जवान की पहचान महाराष्ट्र तालुका बेसमंत हिंगोली निवासी बाहलकर एकनाथ के बेटे अंकुश एकनाथ (25) के रूप में की गई है।
विज्ञापन

 
घटना को लेकर सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि रांची से सिक्किम आर्मी कैंप जा रहे थे। इसी दौरान जीरोमाइल के पास अचानक एक साइकिल क्रॉस करने लगी, उसी को बचाने का दौरान आर्मी गाड़ी कंटेनर में टकरा गई। इस घटना में आर्मी गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद आर्मी जवानों में मातम पसरा हुआ है। सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने कहा कि शव का पंचनामा और कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed