फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Purnea: Bike collided with tractor on NH-57, two people including a ward member died, mourning in family

Accident Today: NH-57 पर ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर; वार्ड सदस्य समेत दो लोगों की मौत, परिजनों में मातम

Fri, 20 Dec 2024 03:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 20 Dec 2024 03:47 PM IST
सार

Purnea News: एसआई शिवम कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर और बाइक को जब्त कर लिया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। 

विज्ञापन
Purnea: Bike collided with tractor on NH-57, two people including a ward member died, mourning in family
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया-अररिया राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 57) पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में वार्ड सदस्य समेत दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कसबा थाना क्षेत्र के हिना ईंट भट्ठा के पास हुई। ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अमौर थाना क्षेत्र के धुरपैली पंचायत के वार्ड 16 निवासी मोहम्मद सद्दाम (27) और मोहम्मद सरफराज (30) के रूप में हुई है। मोहम्मद सद्दाम वार्ड-16 के वार्ड सदस्य थे।

विज्ञापन

 
कैसे हुआ हादसा?
जदयू नेता शहवाज आलम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मोहम्मद सद्दाम और उनके साथी मोहम्मद सरफराज बाइक पर सवार होकर जलालगढ़ होते हुए पूर्णिया किसी जरूरी काम के लिए आ रहे थे। NH-57 पर स्थित हिना ईंट भट्ठा के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कसबा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया।
विज्ञापन

 
परिवार में छाया मातम
घटना की सूचना मिलने पर दोनों युवकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। अपनों की लाश देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मोहम्मद सद्दाम अपने इलाके में एक सक्रिय वार्ड सदस्य के रूप में जाने जाते थे, जबकि मोहम्मद सरफराज उनके करीबी मित्र थे। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल पैदा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
पुलिस की कार्रवाई जारी
कसबा थाना के एसआई शिवम कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर और बाइक को जब्त कर लिया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। पुलिस ने कहा कि ट्रैक्टर के मालिक की पहचान की जा रही है और उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
 
एसआई शिवम कुमार ने यह भी बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इस घटना के बाद NH-57 पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग उठ रही है।
 
अपराध या लापरवाही?
स्थानीय लोगों ने इस घटना को प्रशासन की लापरवाही बताया है। उनका कहना है कि ट्रैक्टर चालकों द्वारा सड़क पर असावधानीपूर्वक गाड़ियों को क्रॉस करवाना आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बनता है। वहीं, बाइक सवारों के लिए भी तेज रफ्तार वाहन चलाना घातक साबित हो रहा है।

 
क्षेत्र में शोक की लहर
इस दुर्घटना ने पूरे कसबा क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है। मोहम्मद सद्दाम अपने क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के लिए पहचाने जाते थे। स्थानीय लोग इस घटना को दुखद और प्रशासन के लिए चेतावनी मान रहे हैं। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed