{"_id":"678f6af80e52722011077e81","slug":"pragati-yatra-cm-nitish-arrived-3-hours-late-due-to-bad-weather-in-kishanganj-inaugurates-development-projects-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pragati Yatra: खराब मौसम के कारण तीन घंटे देरी से पहुंचे CM नीतीश, कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pragati Yatra: खराब मौसम के कारण तीन घंटे देरी से पहुंचे CM नीतीश, कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
Tue, 21 Jan 2025 03:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 21 Jan 2025 03:08 PM IST
सार
Kishanganj News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपनी प्रगति यात्रा के तहत किशनगंज पहुंचे। वह खराब मौसम के कारण लगभग तीन घंटे देरी से पहुंचे। इसके बावजूद उन्होंने जिले में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
विज्ञापन
किशनगंज में प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के तहत किशनगंज का दौरा किया। खराब मौसम के कारण उनकी यात्रा लगभग तीन घंटे विलंब से शुरू हुई, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जिले में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर जिले के सभी दलों के नेताओं और स्थानीय जनता ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
कटहलडांगी से हुई यात्रा की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने अपनी यात्रा की शुरुआत ठाकुरगंज प्रखंड के कटहलडांगी से की। यहां उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के टोलों का दौरा किया और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सरकारी योजनाओं के प्रभाव और उनकी प्रगति का जायजा लिया।
विज्ञापन
महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। महेशबथना में जिला आपातकालीन प्रतिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए अतिरिक्त भवन का शिलान्यास किया गया। डेरामारी में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। फुटओवर ब्रिज का भी शिलान्यास किया गया। 4.41 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया गया, जो स्थानीय व्यापार और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
रमजान नदी की समस्या पर चर्चा और समीक्षा बैठक
यात्रा के अंत में मुख्यमंत्री देव घाट खगड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने रमजान नदी से संबंधित समस्या का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जिला परिषद सभागार में जिले की विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक भी की।
जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री की यात्रा को ध्यान में रखते हुए जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। हर संवेदनशील स्थान पर पुलिस बल की तैनाती की गई और अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सतर्क नजर बनाए रखी। वहीं, मुख्यमंत्री की यात्रा से जनता दल यूनाइटेड के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल था। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी एकत्रित हुए, जिन्होंने अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को लेकर खुशी जताई।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि किशनगंज जिले में सब तरह के काम करा दिए हैं, कुछ नए काम और कराए जाएंगे। इन कामों की सूची निम्नलिखित है-
1. ठाकुरगंज बाईपास (कटहलडांगी से धर्मकाटा चौक तक) का निर्माण किया जाएगा। इससे लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
2. शहरी क्षेत्र में अवस्थित रमजान नदी की गाद निकासी और नदी तट सौंदर्याकरण किया जाएगा। शहर के बीच से बहने वाली इस नदी की साफ-सफाई, जीर्णोद्धार और सौंदर्याकरण से शहर का विकास एवं विस्तार सुव्यवस्थित होगा तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं
3. असुरा घाट और निसन्द्रा घाट के बीच कनकई नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा। इससे जिले की बड़ी आबादी को लाभ होगा।
4. बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत लौचा पंचायत एवं किशनगंज नगर के खगड़ा में पावर सब-स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति हो सकेगी।
5. किशनगंज-ठाकुरगंज पथ में महानंदा नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी एवं जाम से मुक्ति मिलेगी।
6. किशनगंज एवं पोठिया प्रखंडों में नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा।
7. केंद्र सरकार द्वारा किशनगंज-बहादुरगंज के बीच राष्ट्रीय उच्च पथ-27 तथा 327 ई० को 4-लेन सड़क से जोड़ने का फैसला लिया है। इससे राज्य के पूर्वी भाग की बेहतर पहुंच हो जाएगी।
सीएम ने कहा कि इन सब कामों को करा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त किशनगंज जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जाएगा। बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई एवं धन्यवाद देता हूं।