फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   LS Polls 2024: Pappu Yadav got support from Bahujan Mukti Party in Purnea, says he is true servant of public

Lok Sabha Polls: पूर्णिया में पप्पू यादव को मिला बहुजन मुक्ति पार्टी का समर्थन, कहा- वह जनता के सच्चे सेवक

Sun, 21 Apr 2024 05:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 21 Apr 2024 05:37 PM IST
सार

LS Polls 2024: बहुजन मुक्ति पार्टी नेता अजय भारती ने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव सामाजिक न्याय के मजबूत योद्धा हैं। जनता हित और संविधान की सुरक्षा के लिए पप्पू यादव जैसे क्रांतिकारी लोगों की लोकसभा में मौजूदगी बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
LS Polls 2024: Pappu Yadav got support from Bahujan Mukti Party in Purnea, says he is true servant of public
बहुजन मुक्ति पार्टी ने पप्पू यादव को बताया गरीबों का मसीहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया लोकसभा सीट बिहार में चर्चा का विषय बनी हुई है। हर किसी की नजर पूर्णिया लोकसभा सीट पर अटकी हुई है। रविवार को पूर्णिया के सियासी गलियारों में दिलचस्प घटनाक्रम देखने को मिला। लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर खड़े राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के निर्देश पर बहुजन मुक्ति पार्टी, भारत मुक्ति मोर्चा और बहुजन क्रांति मोर्चा का समर्थन मिला है। उक्त बात की जानकारी बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय भारती सहित अन्य ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर दी है।

विज्ञापन

 
बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय कुमार पासवान उर्फ अजय भारती ने कहा कि बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के निर्देश पर बहुजन मुक्ति पार्टी, भारत मुक्ति मोर्चा और बहुजन क्रांति मोर्चा ने समर्थन का एलान किया गया है। अजय भरती ने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव सामाजिक न्याय के मजबूत योद्धा के साथ-साथ जनता के सच्चे सेवक हैं। जनता हित और संविधान की सुरक्षा के लिए पप्पू यादव जैसे क्रांतिकारी लोगों की लोकसभा में मौजूदगी बेहद जरूरी है। वहीं, भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव ने प्रेस को संबोधित करते हुए पप्पू यादव को गरीब, शोषित और वंचितों का मसीहा बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed