{"_id":"6a19a9e098bd1251cb0ca537","slug":"love-marriage-shocks-family-daughter-given-symbolic-last-rites-in-katihar-purnea-news-c-1-1-noi1451-4337140-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जीते-जी बेटी का पिंडदान! लव मैरिज से आहत परिवार ने फूंक डाला 'कुश' का पुतला; इलाके में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जीते-जी बेटी का पिंडदान! लव मैरिज से आहत परिवार ने फूंक डाला 'कुश' का पुतला; इलाके में हड़कंप
Fri, 29 May 2026 09:51 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 09:51 PM IST
सार
कटिहार के कोढ़ा प्रखंड स्थित खुदना गांव में एक परिवार ने बेटी की लव मैरिज से आहत होकर उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार की बेटी 12 मई से लापता थी, जिसके बाद गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत चंदवा पंचायत के खुदना गांव से एक भावुक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार ने बेटी की लव मैरिज से आहत होकर उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार के इस फैसले की चर्चा पूरे गांव और आसपास के इलाके में हो रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि महादलित समाज से जुड़े इस परिवार की बेटी 12 मई से घर से लापता थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने रौतारा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। परिवार को उम्मीद थी कि उनकी बेटी वापस लौट आएगी, लेकिन कुछ दिनों बाद जब युवती सामने आई तो उसने निकाह कर लिया था।
विज्ञापन
परिवार को पहचानने से किया इनकार
परिजनों का आरोप है कि निकाह के बाद बेटी ने अपने माता-पिता और परिवार को पहचानने से इनकार कर दिया। बेटी के इस फैसले से परिवार पूरी तरह टूट गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने आपसी सहमति से बेटी का प्रतीकात्मक श्राद्ध और अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
कुश का पुतला बनाकर किया दाह संस्कार
गांव में कुश का पुतला बनाकर पूरे विधि-विधान के साथ उसका दाह संस्कार और कर्मकांड कराया गया। इस दौरान परिवार के सदस्य काफी भावुक नजर आए। कई लोगों की आंखों में आंसू थे। परिवार का कहना है कि सामाजिक और पारिवारिक सम्मान को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है। परिजनों ने कहा कि अब उनके लिए उनकी बेटी मर चुकी है और भविष्य में उससे कोई संबंध नहीं रखा जाएगा।
पंडित ने पहली बार कराया ऐसा कर्मकांड
इस अनोखे कर्मकांड को कराने वाले पंडित सुरेश झा ने बताया कि अपने जीवन में उन्होंने पहली बार इस तरह का श्राद्ध कर्म कराया है। उन्होंने कहा कि परिवार के विशेष आग्रह पर पूरी विधि संपन्न कराई गई। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में इस मामले को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग इस पूरे घटनाक्रम को लेकर हैरानी भी जता रहे हैं और इसे सामाजिक बदलाव से जोड़कर भी देख रहे हैं।