{"_id":"679355a466f5e59e7707c483","slug":"kishanganj-news-mp-pappu-yadav-took-a-dig-at-jdu-bjp-says-bjp-wants-to-finish-cm-nitish-kumar-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सासंद पप्पू यादव ने जदयू-भाजपा पर जमकर कसे तंज, बोले- CM नीतीश कुमार को खत्म करना चाहती है BJP","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सासंद पप्पू यादव ने जदयू-भाजपा पर जमकर कसे तंज, बोले- CM नीतीश कुमार को खत्म करना चाहती है BJP
Fri, 24 Jan 2025 02:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:26 PM IST
सार
Purnea News: सांसद पप्पू यादव गुरुवार की रात किशनगंज पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद जमीनी हालात जानें। उसके बाद उन्होंने बिहार सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
किशनगंज में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव तथा अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव गुरुवार की रात किशनगंज के ठाकुरगंज पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं, उन्होंने ठाकुरगंज के कई निजी क्लिनिक के डॉक्टरों से मुलाकात कर आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज मुहैया करवाने के लिए उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड से स्थानीय लोगों को इलाज कराने में सहूलियत मिलेगी। वहीं, इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के कई मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी पर जमकर तंज कसे।
विज्ञापन
'मुख्यमंत्री जी को किशनगंज के बारे में यह जानने की जरूरत है'
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि किशनगंज कितना गरीब है, यह मुख्यमंत्री जी को जानने की जरूरत है। हमारे यहां सबसे ज्यादा छोटे-छोटे जमीन वाले हैं। जिस तरह से अनानास की खेती हमारे यहां बढ़ी है, उसके लिए सब्सिडी मुहैया करवाई जाए। इस इलाके में उद्योग स्थापित करवाएं, क्योंकि सबसे ज्यादा किशनगंज से पलायन साउथ या पंजाब में होता है। सीमांचल सबसे गरीब है, हमारे पास न विकास है न ही अर्थ है। हम मुख्यमंत्री से ये चाहेंगे कि किशनगंज की प्रगति, महानंदा पर बांध और नदी के नवीकरण आदि पर वे ध्यान दें। यहां की चाय काफी प्रमुख है और यहां के चाय की खेती को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
‘भाजपा नीतीश कुमार को खत्म करना चाहती है’
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि आप उम्मीद करते हैं दिल्ली से बिहार के आदमी के बारे में? उन्हें क्या मतलब है, जात-पात से ऊपर सोचते नहीं हैं। जब भी दलित की बात आती है तो जदयू और भाजपा वाले भागते हैं और विशेष राज्य की उम्मीद केंद्र से आप कैसे कर सकते हैं। नीतीश कुमार को तो बीजेपी खत्म करना चाहती है। वह तो पीठ में खंजर घोंपने में लगी हुई है कि इस बार निपटा दो। बहुत शातिर लोग हैं यह बीजेपी वाले। उन्हें इस बात से परेशानी है कि बिहार में उनकी अकेली की सरकार कभी भी नहीं बन सकती है।
विज्ञापन