Bihar News: बीच सड़क पर धू-धू कर जली चलती कार, शादी समारोह में जा रहे आठ यात्री बाल-बाल बचे
Kishanganj News: कार चालक मो. अफजल ने बताया कि आग फ्यूल लीकेज की वजह से लगी है। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक पूरी गाड़ी में आग लग चुकी थी और पूरी गाड़ी जल चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...।
विस्तार
किशनगंज में एक भीषण आग लगने की वारदात सामने आई है। जहां चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई और मुख्य सड़क पर धू-धू कर जलने लगी। इस घटना से मौके पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है।
यह भी पढ़ें- Bihar: ‘कोर्ट ने साथ दिया न पुलिस ने सुनी... फिर कट्टा खरीदकर जमीन कारोबारी को मार दी गोली’, आरोपी का कबूलनामा
जानकारी के अनुसार, घटना रविवार संध्या करीब पांच बजे की है। जहां टेढ़ागाछ बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर चन्द्रगांव-लौचा के पास बीच सड़क पर चलती हुई स्कॉर्पियो कार में अचानक आग लग गई। जब गाड़ी में सवार यात्रियों और चालक ने गाड़ी के इंजन से धुआं निकलते हुए देखा तो तुरंत सभी गाड़ी का गेट खोलकर भागने लगे।
देखते ही देखते पूरे गाड़ी में आग लग गई और सड़क पर ही जल गई। हालांकि मौके पर गाड़ी पर सवार लोगों को कोई भी क्षति नहीं हुई है। वहीं, इस घटना की सूचना बहादुरगंज थाना पुलिस को दे दी गई। तुरंत मौके पर बहादुरगंज थाना पुलिस और जिला परिषद सदस्य इमरान आलम पहुंचे और आग को बुझाने में जुट गए।
यह भी पढ़ें- Bihar News: वर्दीधारी पुलिसकर्मियों का नर्तकी संग डांस वीडियो सामने आया; एक निलंबित, दूसरा पटना भेजा गया
कार चालक मो. अफजल ने बताया कि आग फ्यूल लीकेज की वजह से लगी है। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक पूरी गाड़ी में आग लग चुकी थी और पूरी गाड़ी जल चुकी है। इधर, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और लोग आग बुझाने में जुट गए।