फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Kishanganj News: Irregularities in road built at cost of 282 lakhs, 3 member team started investigation

Bihar News: 282 लाख की लागत से बनी सड़क में अनियमितता की जांच तेज, डीएम के आदेश पर तीन सदस्यीय टीम सक्रिय

Wed, 04 Dec 2024 07:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 04 Dec 2024 07:42 PM IST
सार

Kishanganj News: जांच टीम के प्रमुख ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने कहा कि सैंपल एकत्र किए गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही अनियमितता की पुष्टि होगी।

विज्ञापन
Kishanganj News: Irregularities in road built at cost of 282 lakhs, 3 member team started investigation
तीन सदस्यीय टीम ने सड़क के जुटाए सैंपल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज के सदर प्रखंड के मोतिहारा तालुका में 282 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क में अनियमितताओं की शिकायत पर जांच तेज हो गई है। ग्रामीणों और भाजपा नेता टीटू बदवाल की शिकायत पर जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई कर जिला पदाधिकारी (डीएम) विशाल राज के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। टीम ने मौके पर जाकर सड़क निर्माण का जायजा लिया और विभिन्न स्थानों से सैंपल एकत्रित किए।

विज्ञापन

 
छह महीने में ही सड़क बनी खस्ताहाल
जानकारी के मुताबिक, सड़क निर्माण के महज छह महीने बाद ही जगह-जगह गड्ढे उभरने लगे हैं, जिससे ग्रामीणों में रोष है। यह सड़क SDBC तकनीक से बनाई जानी थी। लेकिन आरोप है कि संवेदक अशोक कुमार ने प्री-मिक्सिंग तकनीक का इस्तेमाल किया, जिससे सड़क की गुणवत्ता खराब हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि यह बड़ी लापरवाही है और जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

 
भाजपा नेता और पूर्व विधायक ने उठाई आवाज
भाजपा नेता टीटू बदवाल ने सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर जिला प्रशासन और ग्रामीण कार्य विभाग को लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने कहा कि संवेदक ने बड़े पैमाने पर घोटाला किया है और इसे ब्लैकलिस्ट किया जाना चाहिए। पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने भी इस मुद्दे पर सख्त कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पटना से आई टीम ने भी जुटाए सैंपल
इससे पहले पटना से आई टीम ने भी सड़क की स्थिति का जायजा लिया और सैंपल एकत्र किए। अब जांच का दायरा और गहरा हो गया है। जांच टीम के प्रमुख ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने कहा कि सैंपल एकत्र किए गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही अनियमितता की पुष्टि होगी। वहीं, जिला परिवहन पदाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि जांच के लिए डीएम के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। अगर अनियमितता पाई गई, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 
ग्रामीणों में आक्रोश
सड़क की खस्ताहाल स्थिति से ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को जल्द से जल्द दोषियों पर शिकंजा कसना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाहियां न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed