फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Kishanganj Crime: Young woman from MP victim of prostitution escapes to hide in field and saves life Khan Sir

Crime: बिहार में MP की युवती देह व्यापार का शिकार, भागकर खेत में छिपी और बचाई जान; खान सर के पास आई थी पढ़ने

Fri, 21 Nov 2025 08:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 21 Nov 2025 08:22 PM IST
सार

Kishanganj Crime: पटना में पढ़ाई के लिए आई मध्यप्रदेश की युवती को दो महिलाओं ने नौकरी का झांसा देकर किशनगंज के रेड लाइट एरिया में बेच दिया। एक महीने की प्रताड़ना के बाद वह भाग निकली। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से युवती को बचा लिया गया।
 

विज्ञापन
Kishanganj Crime: Young woman from MP victim of prostitution escapes to hide in field and saves life Khan Sir
पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवती को बचाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज में मानव तस्करी और देह व्यापार से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें मध्यप्रदेश की एक युवती को बहला-फुसलाकर इस धंधे में धकेल दिया गया। गुरुवार देर रात उसकी जान बचाने की कोशिश सफल हुई, जब वह प्रेम नगर, बहादुरगंज क्षेत्र से भागकर धान के खेत में छिप गई और स्थानीय लोगों से मदद मांगी। सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस ने उसे सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। शुक्रवार को युवती को उसके परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

विज्ञापन

 
पढ़ाई के सपने लेकर पटना आई थी युवती
पूछताछ में युवती ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के एक गरीब परिवार से आती है। माता-पिता उसकी जबरन शादी करना चाहते थे, जबकि वह आगे पढ़ना चाहती थी। इसी उद्देश्य से वह पटना पहुंची, जहां उसने लोकप्रिय शिक्षक खान सर का नाम सुनकर उनसे मुलाकात की। खान सर ने उसे पढ़ाई की सुविधा देने का आश्वासन दिया, लेकिन रहने और खाने की व्यवस्था स्वयं करने को कहा। इसी दौरान उसने एक मॉल में नौकरी भी शुरू की।
विज्ञापन

 
नौकरी के बहाने रेड लाइट एरिया में बेच दिया
मॉल में काम करते हुए उसकी मुलाकात किशनगंज के बिशनपुर निवासी दो अज्ञात लड़कियों से हुई। उन्होंने बताया कि कपड़े पैकिंग के काम से अच्छी कमाई होती है और युवती को अपने साथ चलने के लिए तैयार कर लिया। पटना से किशनगंज पहुंचने पर उसे यह पता चला कि वे लड़कियां उसे बिशनपुर के रेड लाइट एरिया में ले आई हैं, जहां उसे बेच दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एक महीने तक प्रताड़ना और जबरन देह व्यापार
युवती ने बताया कि पिछले एक महीने से उसे रोजाना प्रेम नगर, बहादुरगंज में देह व्यापार के लिए ले जाया जाता था। विरोध करने पर उसे पीटा जाता था। दो दिन पहले भी उसे बुरी तरह से मारपीट का सामना करना पड़ा था। भय और उत्पीड़न के बीच उसने भागने का मौका तलाशा और गुरुवार रात मौका मिलते ही वहां से निकलकर धान के खेत में छिप गई।


यह भी पढ़ें- Bihar: नई सरकार के शपथ ग्रहण की अगली सुबह बिहार में विपक्षी दल के नेता की हत्या; मृतक पर भी दर्ज थे कई मामले
 
स्थानीय प्रतिनिधि और पुलिस की त्वरित कार्रवाई
कुछ देर बाद जब वह बाहर निकली तो स्थानीय लोगों को अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद बहादुरगंज नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि वसीकुर रहमान ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बहादुरगंज थाना अध्यक्ष संदीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवती को सुरक्षित थाने ले जाया गया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और मानव तस्करी में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed