फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Kishanganj: Absconding PACS president arrested in paddy embezzlement case of 35 lakhs manager still absconding

Bihar News: 35 लाख के धान गबन मामले में फरार पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार, प्रबंधक अब भी फरार

Fri, 11 Jul 2025 11:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 11 Jul 2025 11:09 PM IST
सार

Kishanganj News: पुलिस ने बताया कि आरोपी वसीम अख्तर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। वहीं, दूसरी आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
Kishanganj: Absconding PACS president arrested in paddy embezzlement case of 35 lakhs manager still absconding
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत भोलमारा ग्राम पंचायत की पैक्स में धान खरीद के नाम पर हुए करोड़ों के घोटाले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस घोटाले में मुख्य आरोपी पैक्स अध्यक्ष वसीम अख्तर को पौआखाली थाना क्षेत्र से शुक्रवार शाम करीब चार बजे गिरफ्तार किया गया। वसीम वर्ष 2023 से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी, महिला यूट्यूबर के इंस्टाग्राम पर आया मैसेज
विज्ञापन

 
पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधक पर धान की हेराफेरी का आरोप
इस मामले में भोलमारा की पैक्स प्रबंधक गोलू देवी भी नामजद आरोपी हैं, जो अब तक फरार हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अध्यक्ष और प्रबंधक ने संयुक्त रूप से 50 किसानों से 433 लॉट धान की खरीदारी की थी। इनमें से केवल 264 लॉट धान ही राइस मिल को आपूर्ति किया गया, जबकि बाकी 169 लॉट धान का कोई लेखा-जोखा नहीं दिया गया। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अंजय कुमार ने बताया कि गायब धान के संबंध में कई बार नोटिस भेजे गए, लेकिन न तो जवाब मिला और न ही धान का कोई हिसाब पेश किया गया। अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण भी किया, परंतु स्थिति जस की तस बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सहकारिता विभाग की शिकायत पर हुई कार्रवाई
सहकारिता विभाग द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर 28 सितंबर 2023 को बिहार सहकारिता अधिनियम 1935 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि कुल 34 लाख 89 हजार 850 रुपये मूल्य के धान का गबन किया गया है। इस मामले में दो नामजद आरोपी बनाए गए हैं- पैक्स अध्यक्ष वसीम अख्तर और प्रबंधक गोलू देवी।

 
पौआखाली थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी वसीम अख्तर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। वहीं, दूसरी आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार छापामारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar News : राजधानी के उद्योगपति और कारोबारी के बाद अब मक्का दुकानदार को मारी गोली, रुपये भी लूटे
 
किसानों में आक्रोश, भरोसे की संस्था बनी भ्रष्टाचार की शिकार
घोटाले के खुलासे के बाद क्षेत्र के किसानों में भारी नाराजगी है। किसानों का कहना है कि वे अपना धान पूरी मेहनत से पैक्स को बेचते हैं, ताकि उन्हें उचित मूल्य और समय पर भुगतान मिल सके। लेकिन जब वही संस्था गबन और भ्रष्टाचार में लिप्त पाई जाती है, तो यह न केवल किसानों के साथ धोखा है, बल्कि पूरे सहकारी तंत्र पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed