फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Union Minister Chirag Paswan received death threat on female YouTuber's Instagram patna bihar police

Bihar : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी, महिला यूट्यूबर के इंस्टाग्राम पर आया मैसेज

Fri, 11 Jul 2025 10:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 11 Jul 2025 10:34 PM IST
सार

Bihar : बिहार में बढ़ते अपराध के बीच अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले को लेकर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Bihar : Union Minister Chirag Paswan received death threat on female YouTuber's Instagram patna bihar police
चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। मुख्य प्रवक्ता बिहार प्रदेश राजेश भट्ट ने इसको लेकर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : राजधानी के उद्योगपति और कारोबारी के बाद अब मक्का दुकानदार को मारी गोली, रुपये भी लूटे
विज्ञापन


जानिए किसने और क्यों दी है धमकी 
साइबर थाना में दिए गये आवेदन में कहा है कि मेरे नेता लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान की बढ़ती हुई लोकप्रियता से घबराकर आज सोशल मिडिया के माध्यम से टाइगर मेराज इदिसी के नाम से बने इंस्टाग्रामअकाउंट से एक महिला यूट्यूबर पत्रकार के इंस्टा ग्राम अकाउंट पर चिराग पासवान को बम से उड़ाकर जान से मारने की धमकी दी गई है। यह अपराधिक प्रवृति और गैरकानूनी कृत्यों मे संलिप्तता को दर्शाता है। इसलिए इस मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई कर संदिग्ध अपराधी की अविलंब गिरफ्तारी कर उस पर कठोर से कठोर दंड सुनिशचित किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: बिहार के 1.11 करोड़ लोगों के खाते में पेंशन की राशि ट्रांसफर, जानिए, सीएम नीतीश कुमार ने क्या कहा

गृहमंत्री अमित शाह से भी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की
घटना के संबंध में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री पर संदिग्ध अपराधी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से जान मारने की धमकी दिए जाने की जानकारी मिलने के बाद वह देर शाम पटना के साइबर थाना पहुंचे और वहां उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई। साथ ही उन्होंने प्रशासन से इस मामले में संलिप्त अपराधी को अविलंब गिरफ्तार कर उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। डॉ राजेश भट्ट ने कहा कि यह सिर्फ जनप्रतिनिधि और लोकतंत्र पर हमला ही नहीं बल्कि दलित नेतृत्व पर भी कुठाराघात है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डाॅ राजेश भट्ट ने गृहमंत्री अमित शाह से भी चिराग पासवान की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की मांग की है।


                          

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed