Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Katihar: 3 people including 2 teenage girls drowned while bathing, both girls died; young man serious

Bihar: कटिहार में नहाते समय दो किशोरियों समेत तीन लोग डूबे, दोनों लड़कियों की मौत; युवक की हालत नाजुक

Fri, 26 Apr 2024 05:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 26 Apr 2024 05:01 PM IST
सार

Katihar News: कटिहार में गर्मी से निजात पाने के लिए पानी में नहाने पर दो किशोरियों की डूब जाने से मौत हो गई। जबकि एक युवक नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Katihar: 3 people including 2 teenage girls drowned while bathing, both girls died; young man serious
अस्पताल में पहुंचे मृतकाओं के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कटिहार में नहाने के दौरान दो किशोरियों समेत तीन लोग पानी में डूब गए। इस हादसे में दोनों किशोरियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन

 
दरअसल, पूरा मामला जिले के सहायक थाना क्षेत्र के रेलवे फिल्टर हाउस का है। जहां आसपास घास काट रहे सभी लोग तेज गर्मी से निजात पाने के लिए रेलवे फिल्टर हाउस के पानी में उतर गए। फिर देखते ही देखते एक-एक कर तीनों अनियंत्रित होकर गहरे पानी में समा गए। स्थानीय लोगों की मदद से पानी में डूबते युवक दीपक बांसफोर को किसी तरह लोगों ने बचा लिया। लेकिन दोनों किशोरियों की मौत हो गई। सभी नगर थाना क्षेत्र के इमलीगाछ इलाके के रहने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed