{"_id":"67fe3fade23f9a54670fe824","slug":"honoring-innovative-teachers-of-bihar-five-teachers-of-kishanganj-received-award-people-congratulate-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के नवाचारी शिक्षकों का सम्मान: किशनगंज के पांच शिक्षकों को मिला पुरस्कार, बधाई देने वालों का लगा तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के नवाचारी शिक्षकों का सम्मान: किशनगंज के पांच शिक्षकों को मिला पुरस्कार, बधाई देने वालों का लगा तांता
Tue, 15 Apr 2025 04:45 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 15 Apr 2025 04:45 PM IST
सार
Innovative Teacher Award in Bihar: बिहार के नवाचारी शिक्षकों का सम्मान किया गया। वहीं, किशनगंज जिले के पांच शिक्षकों को पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन
नवाचारी शिक्षकों का सम्मान करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीचर्स ऑफ बिहार (टीओबी) ने अपनी स्थापना के छह वर्ष पूरे होने पर वार्षिकोत्सव मनाया। एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जहां किशनगंज जिले के पांच शिक्षकों को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के सचिव अजय यादव और एससीईआरटी के निदेशक सज्जन आर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। टीओबी के संस्थापक शिवकुमार और टेक्निकल टीम लीडर शिवेंद्र प्रकाश सुमन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अब गर्मियों में नहीं करना होगा पेयजल संकट का सामना, पशुओं के लिए कुल 261 पशु प्याऊ का निर्माण
विज्ञापन
इस अवसर पर डॉ. एस सिद्धार्थ ने 'गद्य गुंजन पद्य पंकज' और शिक्षकों के विचार पत्र 'अभिमत' का विमोचन किया। किशनगंज जिले से पांच नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें डिस्ट्रिक मेंटर कुमारी निधि, ब्लॉक मेंटर कुमारी प्रिया, इन्हेसार राही, राजेश कुमार और मुकेश कुमार शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: राहुल-खरगे से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने क्या कहा, किस सवाल को टाल दिया?
विशेष रूप से कुमारी निधि को राज्यस्तरीय TLM मेला में भी पुरस्कार मिला है। ये सभी शिक्षक नवाचारी तरीकों से कक्षा को रोचक बनाते हैं। इनके प्रयासों से सीखने-सिखाने की प्रक्रिया सरल और सहज हो गई है। शिक्षकों के सम्मान से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। जिले भर से इन पांच शिक्षकों को बधाइयां मिल रही है।