फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   frenzy to save the marriage of the elder daughter, the mother shot the younger one

Bihar News: बड़ी बेटी की शादी बचाने की सनक में मां ने छोटी पर चलवाई गोली, जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता

Sat, 17 May 2025 01:25 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 17 May 2025 01:25 PM IST
सार

बिहार के अररिया जिले से एक हैरान करने वाली खबर आई है। यहां एक मां ने अपनी बड़ी बेटी की शादी कराने के लिए अपनी दूसरी बेटी के घर जाकर कुछ अपराधियों से गोली चलवा दी। 
 

विज्ञापन
frenzy to save the marriage of the elder daughter, the mother shot the younger one
अस्पताल में भर्ती पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के अररिया जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी एक बेटी की शादी करवाने के लिए दूसरी बेटी के घर जाकर अपराधियों से गोली चलवा दी। यह घटना नरपतगंज प्रखंड के खाब्दह पंचायत के जोगीपुर वार्ड नंबर 4 की है। बताया जा रहा है कि मां चार अपराधियों के साथ छोटी बेटी के घर पहुंची और वहां गोली चलवा दी। इस हमले में छोटी बेटी पल्लवी देवी को दो गोलियां लगीं। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए पूर्णिया GMCH ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गोली निकाल दी है, लेकिन उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। घायल महिला की पहचान मुकेश कुमार मंडल की पत्नी पल्लवी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़िता से पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पल्लवी देवी ने बताया कि पहले उनकी बड़ी बहन प्रियंका देवी की शादी प्रवेश मंडल से हुई थी, लेकिन जीजा की मौत बीमारी की वजह से हो गई। इसके बाद प्रियंका ने अपने देवर भवेश मंडल से करीब 7 साल पहले दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद पल्लवी देवी अक्सर बहन के बच्चों की देखभाल के लिए उनके घर जाती रहती थीं।
विज्ञापन


पल्लवी का कहना है कि दो साल पहले उनकी मां फूलो देवी ने भवेश मंडल से उनकी शादी करवाने की बात कही, लेकिन पल्लवी ने मना कर दिया क्योंकि वहां उनकी बड़ी बहन पहले से रह रही थी। इसके बावजूद, मां और अन्य परिजनों ने जबरन गांव के पास एक मंदिर में पल्लवी की भवेश से शादी करवा दी। शादी के शुरुआती कुछ महीने ठीक-ठाक चले, लेकिन फिर प्रियंका देवी अपने मायके, जोगबनी थाना क्षेत्र के गढ़हा उसरी गांव में रहने लगी। इसके बाद पति भवेश और पल्लवी के बीच झगड़े शुरू हो गए। प्रियंका ने भवेश पर दहेज उत्पीड़न का केस भी अररिया कोर्ट में दर्ज कराया। हालांकि, इसके बाद भी भवेश उसे पत्नी मानने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पल्लवी देवी ने बताया कि उसका पति भवेश हर महीने उसकी बड़ी बहन प्रियंका को ₹500 खर्च के लिए भेजता था। इसी वजह से दोनों के बीच कई सालों से झगड़ा चल रहा था। यही विवाद अब हिंसा में बदल गया।

गुरुवार देर रात, पल्लवी के घर उसकी मां फूलो देवी चार लोगों के साथ पहुंची और आपसी झगड़े के बीच बेटी पल्लवी पर गोली चलवा दी। पल्लवी को एक गोली सीने के बाएं हिस्से में और दूसरी गोली पीठ के बाएं हिस्से में लगी। गोली लगते ही पल्लवी बुरी तरह घायल हो गई।


यह भी पढ़ें:  4415 करोड़ रुपये की यह परियोजना बाढ़ की समस्या से निपटने में करेगी मदद, पढ़िए पूरी खबर

स्थानीय लोगों ने फौरन पल्लवी को फारबिसगंज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे अररिया रेफर कर दिया। अररिया से भी उसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया GMCH भेजा गया, जहां अब भी उसका इलाज जारी है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही नरपतगंज थाने की पुलिस भी पूर्णिया GMCH पहुंची और घायल पल्लवी से पूछताछ की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed