फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   kishanganj bahadurganj road accident two youths dead bike hit by unknown vehicle

Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Sat, 23 May 2026 12:07 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2026 12:07 PM IST
सार

बिहार के किशनगंज जिले में बहादुरगंज-किशनगंज मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेहरू कॉलेज के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें साहब बाबू और नूर दिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
kishanganj bahadurganj road accident two youths dead bike hit by unknown vehicle
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के किशनगंज जिले में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बहादुरगंज-किशनगंज मुख्य मार्ग पर नेहरू कॉलेज के सामने सड़क निर्माण कंपनी के कैंप के पास हुआ।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार रात करीब 8 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल तीसरे युवक को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान बेलवा पूरब बस्ती निवासी साहब बाबू (19 वर्ष) और नूर दिल (14 वर्ष) के रूप में हुई है। घायल युवक भी बेलवा, किशनगंज का ही रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बहादुरगंज से अपने घर किशनगंज लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंट हाउस के काम से लौट रहे थे युवक

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों मृतक युवक सुबह बहादुरगंज टेंट हाउस का काम करने गए थे और रात में काम खत्म कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।


ये भी पढ़ें: रिश्वत लेकर कैदियों को करवा रहे थे खास मुलाकात, मोतिहारी SP ने एक साथ 10 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित



पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष दिलशाद आलम ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इलाके में पहले भी हो चुके हैं हादसे

स्थानीय लोगों के मुताबिक इस इलाके में अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। करीब 15 दिन पहले भी इसी स्थान पर एक अन्य सड़क दुर्घटना में बहादुरगंज निवासी दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी और डर का माहौल बना हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed