फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Former MLA's Husband Accused of Kidnapping and Assault in

Bihar News: राजद नेत्री बीमा भारती के पति पर प्राथमिकी दर्ज, शख्स को अगवाकर मारपीट करने का लगा आरोप

Fri, 04 Jul 2025 09:32 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Fri, 04 Jul 2025 09:32 AM IST
सार

पूर्व मंत्री बीमा भारती के पति अवधेश मंडल पर गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष ने राजद नेत्री के पति पर अगवा कर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Former MLA's Husband Accused of Kidnapping and Assault in
मारपीट में घायल व्यक्ति इलाज कराने पहुंचे पूर्णिया GMCH

विस्तार

पूर्णिया में राजद नेत्री और पूर्व विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल पर गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति, राम बल्लभ मंडल उर्फ भोला मंडल, को अगवा कर बेरहमी से मारपीट की। यह घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र में हुई। घायल राम बल्लभ मंडल को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

घायल राम बल्लभ मंडल ने बताया कि यह विवाद जमीन के मामले को लेकर है, जिसमें पांच साल पहले भी अवधेश मंडल और उनके साथियों ने उन्हें मारा था। उस समय उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में पैसे के लेनदेन के कारण मामला सुलझा लिया था। हाल ही में, जब राम बल्लभ मंडल अपने घर से भवानीपुर बाजार की ओर जा रहे थे, तभी अवधेश मंडल अपने गुर्गों के साथ आए और उन्हें जबरन बंधक बना लिया। इसके बाद उन्हें अपने घर ले जाकर गंभीर रूप से पीटा गया।

विज्ञापन

मारपीट में घायल व्यक्ति इलाज कराने पहुंचे पूर्णिया GMCH

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में समर्थन देने का बीमा ने किया था आग्रह 
इस घटना के बाद, राम बल्लभ मंडल ने पुलिस और रूपौली विधायक शंकर सिंह को सूचित किया। उन्होंने भवानीपुर थाने में अवधेश मंडल और उनके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, राम बल्लभ मंडल की पत्नी ने कहा कि कुछ दिन पहले बीमा भारती उनके घर आई थीं और चुनाव में समर्थन देने का आग्रह किया था।

चार बेटियों के बाद यही एक बेटा... लहू देख मां की चीत्कार; इंटर छात्र को किसने मारी गोली
बीमा भारती ने कहा- घटना की जानकारी नहीं है

पूर्व विधायक बीमा भारती ने इस मामले पर अपनी अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं है। भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने पुष्टि की है कि पीड़ित की ओर से आवेदन मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed