फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   purnea university foundation day protest fir piyush pujara self immolation attempt case

Bihar: पूर्णिया विवि में हंगामा, स्थापना दिवस पर आत्मदाह की कोशिश, पीयूष पुजारा समेत कई पर FIR

Mon, 23 Mar 2026 09:57 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2026 09:57 PM IST
सार

पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह के दौरान हुए हंगामे के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए छात्र नेता पीयूष पुजारा, चाहत कुमार और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन करते हुए आत्मदाह की कोशिश की गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
purnea university foundation day protest fir piyush pujara self immolation attempt case
स्थापना दिवस पर आत्महत्या करते छात्र नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह के दौरान हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से राजद छात्र नेता पीयूष पुजारा, चाहत कुमार और अन्य अज्ञात छात्रों के खिलाफ के. हाट थाने में नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है। इन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और आत्मदाह के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच

के. हाट थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मौके पर मौजूद गवाहों के बयान ले रही है और उपलब्ध वीडियो फुटेज के जरिए मामले की जांच कर रही है। बीते 18 मार्च को विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में स्थापना दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान राजद छात्र नेता पीयूष पुजारा अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


आत्मदाह की कोशिश से मची अफरा-तफरी

प्रदर्शन के दौरान पीयूष पुजारा ने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की। इस घटना से समारोह में मौजूद अतिथि, शिक्षक और छात्र-छात्राओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद विश्वविद्यालय के कुलानुशासक (प्रभारी) और कुलसचिव ने 23 मार्च को के. हाट थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया। आवेदन में कहा गया है कि छात्रों ने विश्वविद्यालय की व्यवस्था को बिगाड़ा और वहां मौजूद लोगों की जान को खतरे में डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- Anant Singh: जेल से बाहर निकले जदयू विधायक अनंत सिंह, समर्थक नारेबाजी कर रहे; हत्याकांड में जमानत पर रिहाई

सख्त कार्रवाई की मांग

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस घटना को सुनियोजित साजिश बताया है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी सजा की मांग की है। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर और स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ गई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि लिखित शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस गवाहों के बयान दर्ज कर रही है और वीडियो फुटेज की जांच कर रही है, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed