फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Chaos on the streets in Nepal, Indian patients get relief in hospitals

Bihar News: हिंसा की आग में घिरा नेपाल, लेकिन भारतीय मरीजों के लिए सुरक्षित रहा इलाज का सफर

Thu, 11 Sep 2025 03:09 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 11 Sep 2025 03:09 PM IST
सार

नेपाल में जेनरेशन Z के हिंसक प्रदर्शनों और पुलिस झड़पों के बीच भारत से इलाज कराने गए मरीज सुरक्षित लौट आए। सीमांचल और बंगाल के सटे इलाकों से पहुंचे मरीजों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने भारतीयों को निशाना नहीं बनाया और अस्पतालों में पूरी तरह सुरक्षा और शांति का माहौल रहा।

विज्ञापन
Chaos on the streets in Nepal, Indian patients get relief in hospitals
सीमांचल से गए मरीज लौटे सुरक्षित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल में जेनरेशन Z के उग्र प्रदर्शन और पुलिस के साथ हुई झड़पों के बीच भारत से इलाज कराने पहुंचे मरीज सुरक्षित लौट आए। खासकर सीमांचल और पश्चिम बंगाल के सटे इलाकों से गए मरीजों और उनके परिजन ने राहत की सांस ली है। कटिहार लौटे लोगों ने बताया कि भले ही नेपाल की सड़कों पर आगजनी और हिंसा हुई, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने भारतीयों को निशाना नहीं बनाया। आंखों का इलाज कराने पहुंचे मरीजों ने कहा कि अस्पतालों में पूरी सुरक्षा और शांति का माहौल था।
विज्ञापन



पढ़ें: प्रदेश के 22 जिलों से फैलेगी पपीता की मिठास! किसानों की आय बढ़ाने को नीतीश सरकार की नई पहल
विज्ञापन


हाल के दिनों में नेपाल ने कम खर्च और बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाओं के चलते एक नया मेडिकल डेस्टिनेशन के रूप में पहचान बनाई है। बड़ी संख्या में बिहार, झारखंड और बंगाल के सीमावर्ती जिलों से लोग आंखों के ऑपरेशन और अन्य इलाज के लिए नेपाल जाते हैं। मरीजों का कहना है कि सड़कों पर तनाव जरूर था, लेकिन अस्पतालों में इलाज पूरी तरह सुरक्षित और निर्बाध रूप से जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed