फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar: woman dies after being hit by a Magic husband seriously injured Road accident in Purnea

Bihar: पूर्णिया में सड़क हादसा, मैजिक की टक्कर से महिला की मौत; पति गंभीर रूप से घायल

Tue, 02 Sep 2025 07:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 02 Sep 2025 07:54 PM IST
सार

Bihar: घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जीएमसीएच पहुंचने पर बेटे रवि कुमार और अन्य परिजन फफक-फफक कर रोते नजर आए। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
Bihar: woman dies after being hit by a Magic husband seriously injured Road accident in Purnea
दुखी परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के जलालगढ़ चौक के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतका की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के बरेटा गांव निवासी राधा देवी (50) के रूप में हुई है। उनके पति दयानंद मंडल (55) गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दंपति बाइक से पकगोला में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार मैजिक गाड़ी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राधा देवी सड़क पर गिर पड़ीं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राधा देवी को मृत घोषित कर दिया। दयानंद मंडल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन


पढ़ें:  मुंगेर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में डूबने से दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जीएमसीएच पहुंचने पर बेटे रवि कुमार और अन्य परिजन फफक-फफक कर रोते नजर आए। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार मैजिक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed