फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar: Teachers were constructing a wall Zonal Officer stopped the work news in Kishanganj

किशनगंज में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप: शिक्षक कर रहे थे दीवार निर्माण, अंचल अधिकारी ने कराया काम बंद

Mon, 18 Aug 2025 04:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 18 Aug 2025 04:26 PM IST
सार

Bihar: शिकायत मिलने के बाद ठाकुरगंज अंचल अधिकारी मृत्युंजय कुमार ने 13 अगस्त को आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि तत्काल कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया और सोमवार को स्वयं जाकर उन्होंने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद दीवार निर्माण कार्य को रोक दिया गया है।

विज्ञापन
Bihar: Teachers were constructing a wall Zonal Officer stopped the work news in Kishanganj
निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज जिले के सखुआ डाली पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 14, हारोभिट्टा गांव में एक सरकारी शिक्षक पर सार्वजनिक सड़क की जमीन पर अतिक्रमण कर दीवार बनाने का आरोप लगा है। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ठाकुरगंज अंचल अधिकारी से की थी।

विज्ञापन

ग्रामीणों मो. तबरेज, मो. हसीबुल और हनीमुद्दीन सहित कई लोगों का कहना है कि शिक्षक असफाक आलम द्वारा सरकारी सड़क की जमीन पर दीवार खड़ी की जा रही थी, जिससे लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी।

विज्ञापन


पढ़ें:  श्री जगदंबा पुस्तकालय का शताब्दी समापन समारोह धूमधाम से संपन्न, डिप्टी सीएम व राज्यपाल रहे मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद ठाकुरगंज अंचल अधिकारी मृत्युंजय कुमार ने 13 अगस्त को आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि तत्काल कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया और सोमवार को स्वयं जाकर उन्होंने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद दीवार निर्माण कार्य को रोक दिया गया है।

अंचल अधिकारी ने आगे जानकारी दी कि मंगलवार को अमीन से जमीन की माप-जोख करवाई जाएगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी, किशनगंज को भी भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed