{"_id":"6889aee4bab82caef1092aaf","slug":"bihar-student-neck-got-stuck-in-a-school-window-in-katihar-he-was-taken-out-through-a-rescue-operation-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: स्कूल की खिड़की में फंसी छात्र की गर्दन, कक्षा से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था; सरिया काटकर बचाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: स्कूल की खिड़की में फंसी छात्र की गर्दन, कक्षा से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था; सरिया काटकर बचाया गया
Wed, 30 Jul 2025 11:04 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:04 AM IST
सार
इस घटना के बाद ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय प्रशासन की यह घोर लापरवाही है और संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई होनी चाहिए। स्थानीय प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर दोषी शिक्षकों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
स्कूल की खिड़की में फंसा बच्चा।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
कटिहार जिले के फासिया प्राथमिक विद्यालय में लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया। एक छात्र स्कूल में बंद हो गया। उसने खिड़की से बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन उसकी गर्दन फंस गई। इसके बाद वह चीखने-चिल्लाने लगा। कई घंटे बाद लोग उसकी मदद के लिए लोग पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सरिया काटकर उसे बाहर निकाल लिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
खिड़की की सरिया में फंस गया गौरव कुमार
बताया जा रहा है कि तीसरी कक्षा का छात्र गौरव कुमार, जो ताजगंज फासिया वार्ड नंबर 45 निवासी पप्पू रॉय का पुत्र है, स्कूल पढ़ने गया था। कक्षा के दौरान शिक्षक व अन्य स्टाफ स्कूल में ताला लगाकर घर चले गए, लेकिन इस बीच छात्र गौरव कक्षा में ही रह गया। कुछ देर बाद जब गौरव को कोई दिखाई नहीं दिया, तो उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया, मगर उसकी आवाज किसी तक नहीं पहुंची। मदद की उम्मीद में गौरव खिड़की के रास्ते बाहर निकलने की कोशिश करने लगा, लेकिन खिड़की की सरिया में फंस गया और रोने लगा।
विज्ञापन
दिनदहाड़े पुत्र ने पिता को मारी गोली, हालत गंभीर; विवाद चल रहा था, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
सरिया काटकर गौरव को बाहर निकाला
इधर, बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पहले उन्होंने स्कूल का ताला तोड़ा और फिर खिड़की की सरिया काटकर गौरव को बाहर निकाला। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि समय रहते ग्रामीणों की नजर पड़ी, वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। इस लापरवाही को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।