फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Smuggling attempt foiled at the Indo-Nepal border, SSB apprehends the accused

Bihar: इंडो-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम, एसएसबी ने दबोचा आरोपी; 9.98 लाख नेपाली मुद्रा भी जब्त

Wed, 31 Dec 2025 09:41 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 31 Dec 2025 09:41 PM IST
सार

Bihar: इंडो–नेपाल सीमा के जानकीनगर बॉर्डर पर एसएसबी की 48वीं वाहिनी ने 9.98 लाख नेपाली मुद्रा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर भारत में प्रवेश कर रहा था। आरोपी को जयनगर कस्टम के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
Bihar: Smuggling attempt foiled at the Indo-Nepal border, SSB apprehends the accused
एसएसबी ने आरोपी को दबोचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडो-नेपाल सीमा पर जानकीनगर बॉर्डर के समीप एसएसबी की 48वीं वाहिनी के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लाख 98 हजार नेपाली मुद्रा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था।

विज्ञापन

एसएसबी के जवानों ने यह कार्रवाई पिलर संख्या 277/2 के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 50 मीटर भारतीय क्षेत्र में की। तलाशी के दौरान तस्कर के पास से नेपाली मुद्रा बरामद की गई, जिसमें 1000 रुपये के 231 नोट (कुल 2,31,000 रुपये) और 500 रुपये के 1,534 नोट (कुल 7,67,000 रुपये) शामिल हैं।

विज्ञापन


पढे़ं: खगड़िया पुलिस का नशा तस्करों पर एक्शन, होटल से 13 लाख का गांजा जब्त; कार से सप्लाई हो रही स्मैक पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

खुली इंडो–नेपाल सीमा का फायदा उठाकर तस्करी की कोशिश की जा रही थी, लेकिन एसएसबी की सतर्कता से यह प्रयास विफल हो गया। गिरफ्तार तस्कर को जब्त नेपाली मुद्रा के साथ जयनगर कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया है, जहां कस्टम अधिकारी उससे गहन पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed