फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar SIR Discrepancy: Panic due to in voter list in Katihar, Muslim names added to address of Hindu family

Bihar SIR Discrepancy: कटिहार में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी से हड़कंप, हिंदू परिवार के पते पर जुड़े मुस्लिम नाम

Wed, 06 Aug 2025 03:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 06 Aug 2025 03:48 PM IST
सार

Bihar SIR Discrepancy: कटिहार में मतदाता गहन विशेष पुनरीक्षण के बाद वोटर लिस्ट में गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। जहां जारी हुई नई वोटर लिस्ट में दो परिवारों के सदस्यों के नाम पर अन्य धर्म के लोगों के नाम जोड़े गए हैं, यह बात सामने आते ही हड़कंप मच गया है। जानें...।

विज्ञापन
Bihar SIR Discrepancy: Panic due to in voter list in Katihar, Muslim names added to address of Hindu family
दो हिंदू परिवारों के वोटर लिस्ट में जारी सदस्यों के नामों में पाई गई गड़बड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटिहार जिले में मतदाता गहन विशेष पुनरीक्षण के बाद वोटर लिस्ट में सामने आई गंभीर गड़बड़ी ने न केवल प्रशासन को सकते में डाल दिया है, बल्कि स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के बीच आक्रोश की लहर दौड़ गई है। मामला नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 44 स्थित तीनगछिया मोहल्ले का है। जहां एक ही बूथ पर दो अलग-अलग हिंदू परिवारों के पते पर मुस्लिम नाम जोड़े जाने से विवाद खड़ा हो गया है।

विज्ञापन

 
श्रीवास्तव परिवार के पते पर जुड़ा मुस्लिम मतदाता का नाम
गड़बड़ी का पहला मामला बाजार समिति मतदान केंद्र के बूथ संख्या 280 के हाउस नंबर 118 का है। इस पते पर राजकुमार लाल श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ रहते हैं। वोटर लिस्ट में उनके परिवार के कुल आठ मतदाता दर्ज हैं, लेकिन छोटे बेटे का नाम किसी अन्य पते पर दर्ज कर दिया गया है। हैरत की बात यह है कि उसी हाउस नंबर 118 पर 'सैयद वसीम अकरम' नामक मुस्लिम मतदाता का नाम जोड़ दिया गया, जबकि यह व्यक्ति उस पते पर रहता ही नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: NTPC निर्माण कार्य में बाधा व रंगदारी के मामले में कहलगांव विधायक की मुश्किलें बढ़ी, 19 अन्य पर आरोप तय
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मंटू ऋषि के घर से गायब पत्नी का नाम
दूसरा मामला हाउस नंबर 173 से जुड़ा है, जहां मंटू ऋषि और उनकी पत्नी मुन्नी देवी निवास करते हैं। इस पते से केवल दो मतदाता होने चाहिए, लेकिन मुन्नी देवी का नाम वोटर लिस्ट से गायब है। इसके स्थान पर 'सैयद अख्तर आलम' और 'फरीदा खातून' जैसे मुस्लिम नाम जोड़ दिए गए हैं। यह गड़बड़ी स्थानीय लोगों के लिए चौंकाने वाली है और मतदाता पुनरीक्षण की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर रही है।

 
गलती या साजिश? जनप्रतिनिधि और जनता में असमंजस
एक ही बूथ संख्या पर दो ऐसे मामलों के सामने आने के बाद इलाके में गंभीर चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं कि यह केवल तकनीकी त्रुटि नहीं, बल्कि किसी गहरी साजिश का हिस्सा हो सकती है। वहीं जनप्रतिनिधि भी नाराजगी जता रहे हैं और चुनाव प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Love Affair: भांजे के प्यार में सब कुछ छोड़ गई दो बच्चों की मां, पति को भेजा मंदिर में शादी का सबूत; जानें
 
प्रशासन ने दिया जांच का आश्वासन
कटिहार के जिलाधिकारी मनेष कुमार मीणा ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का संदेह है, तो वह संबंधित बीएलओ से संपर्क करें। जिलाधिकारी ने यह भी भरोसा दिलाया कि जिन पतों पर अनाधिकृत नाम जुड़े हैं, उनकी गहनता से जांच की जाएगी और गलतियों को सुधारने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed