फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar: Shahnawaz Hussain says adulteration in Tirupati temple prasad is beyond imagination, met Pappu Yadav

Bihar: शाहनवाज हुसैन बोले- तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट कल्पना से परे की बात, पप्पू यादव से की मुलाकात

Sun, 22 Sep 2024 05:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 22 Sep 2024 05:27 PM IST
सार

Purnea News: भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट मामले की जांच की मांग की। वहीं, उन्होंने कहा कि सांसद पप्पू यादव के पिता के निधन से बहुत दुःख हुआ। उनका दुःख बांटने के लिए आए हैं। दुःख बांटने से दुःख कम होता है।

विज्ञापन
Bihar: Shahnawaz Hussain says adulteration in Tirupati temple prasad is beyond imagination, met Pappu Yadav
सांसद पप्पू यादव से मुलाकात के दौरान भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने पूर्णिया में पत्रकारों से बातचीत के दौरान तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट के मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि तिरुपति जाने का हमें भी मौका मिला है। वहां के प्रसाद का स्वाद ही अलग है और उसके अंदर मिलावट हो सकती है, यह कल्पना से बाहर की बात है। उन्होंने कहा कि किसी के भी ईमान से सौदा नहीं करना चाहिए। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए और ऐसी सजा मिले कि कोई दोबारा ऐसी हिम्मत न कर सके।

विज्ञापन

 
दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव के पिता के निधन पर सांत्वना देने पहुंचे थे। इस दौरान शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मंदिर के प्रसाद मिलावट से पूरे दुनिया में हिंदू समाज में गुस्सा है, पूरी जांच होनी चाहिए। अभी पूर्व राष्ट्रपति और स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रसाद नड्डा ने भी इसका संज्ञान लिया है। इसकी पूरी जांच हो और ऐसी सजा मिले कि कोई ऐसी हिम्मत न करें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस दौरान उन्होंने सांसद पप्पू यादव से आत्मीय मुलाकात की और इस दुःख के क्षण में ढांढ़स बंधाया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सांसद पप्पू यादव से मेरा व्यक्तिगत संबंध है, 1980 से ही पारिवारिक संबंध रहे। पहले सहरसा, सुपौल और मधेपुरा एक ही जिला थे। सांसद पप्पू यादव के पिता के निधन से बहुत दुःख हुआ। उनका दुःख बांटने के लिए आए हैं। दुःख बांटने से दुःख कम होता है। पप्पू यादव सर्व धर्म समभाव वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव जितना अपने समाज में पॉपुलर नहीं है, उतना हमारे समाज यानी मुस्लिम समाज में पॉपुलर हैं। जात धर्म से ऊपर उठकर राजनीति करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed