फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar Road Accident Two people including BJP leader died in horrific road accident four people injured

Bihar Road Accident: भीषण सड़क हादसे में बीजेपी नेता सहित दो लोगों की मौत, चार लोग गंभीर घायल

Thu, 24 Oct 2024 05:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 24 Oct 2024 05:47 PM IST
सार

बिहार के पूर्णिया जिले में ऑटो और स्कार्पियो की जबरदस्त टक्कर में बीजेपी नेता सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला सहित चार अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Bihar Road Accident Two people including BJP leader died in horrific road accident four people injured
मृतक बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में ऑटो और स्कार्पियो की जबरदस्त टक्कर में बीजेपी नेता सहित दो लोगों की मौत हो गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित चार अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसमें ऑटो सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि बीजेपी नेता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


वहीं, मृतकों की मौत की खबर जैसे ही उनके परिजनों तक पहुंची, चारो ओर चीख पुकार मच गया। इधर, बीजेपी नेता की मौत की खबर जैसे ही संगठन के बीच पहुंची। बीजेपी सदर विधायक विजय खेमका समेत भाजपा के दर्जनों नेता मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे। परिजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में उनका ढांढस बढ़ाया और सांत्वना दी। घटना केनगर थाना क्षेत्र के बहेलिया स्थान के पास की है।
विज्ञापन




सूचना पाकर मौके पर पहुंची केनगर थाना की पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और थाने ले आई है। स्कॉर्पियो मालिक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक भाजपा नेता की पहचान भाजपा धमदाहा मंडल अध्यक्ष की मौत हो गई, जिनकी पहचान धमदाहा निवासी महाकांत झा (60 वर्ष) और धमदाहा निवासी लालजी साह थे। वहीं, घायल में ऑटो चालक गुलाब साहनी के पुत्र विपिन साहनी, भाजपा नेता की पत्नी वंदना झा, मुस्कान कुमारी और आकांक्षा कुमारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी देते हुए स्थानियों ने बताया कि केनगर थाना क्षेत्र के बहेलिया स्थान के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई। उसके बाद स्कॉर्पियो और यात्रियों से भरी ऑटो की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के बाद ऑटो में सवार यात्री ऑटो के नीचे दब गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गया। लोगों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय मौके पर जुटे और फिर ऑटो के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया।


इस हादसे में ऑटो सवार यात्री लालजी साह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय केनगर थाने के पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद पुलिस की मदद से घायलों को पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान भाजपा नेता महाकांत झा की मौत हो गई। वहीं, ऑटो चालक विपिन साहनी निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही है। वहीं, इस हादसे में घायल तीनों का इलाज पूर्णिया GMCH में चल रहा है। हादसे के बाद से परिजनों में मातम पसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed