{"_id":"672e0f36e904ac6f0b0ca0cc","slug":"bihar-person-fell-under-track-while-getting-down-from-balurghat-intercity-train-at-thakurganj-station-died-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ठाकुरगंज स्टेशन पर बालूरघाट इंटरसिटी ट्रेन से उतरते समय पटरी के नीचे गिरा व्यक्ति, हाथ-पैर कटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ठाकुरगंज स्टेशन पर बालूरघाट इंटरसिटी ट्रेन से उतरते समय पटरी के नीचे गिरा व्यक्ति, हाथ-पैर कटने से मौत
Fri, 08 Nov 2024 06:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 08 Nov 2024 06:46 PM IST
सार
बिहार के किशनगंज जिले में एक व्यक्ति ट्रेन से उतरने के दौरान पटरी के नीचे गिर गया। इस दौरान उसका हाथ और पैर कट गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति पेशे से मुंशी था।
विज्ञापन
मृतक व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किशनगंज में ट्रेन हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन में घटित इस घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है। साथ ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि जहां एक तरफ जिले के सभी समुदाय के लोग छठ मना रहे थे। वहीं, एक घर में छठ के अवसर पर मातमी सन्नाटा पसर गया है। दरअसल, ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन में बालूरघाट इंटरसिटी ट्रेन से उतरने के दौरान एक व्यक्ति ट्रेन के पटरियों के नीचे गिर गया, जहां व्यक्ति का एक हाथ और पांव बुरी तरह से कट गया। व्यक्ति के शरीर से काफी खून भी बह चुका था।
विज्ञापन
इधर, घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और रेल प्रशासन के द्वारा घायल व्यक्ति को आनन- फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे हायर सेंटर सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया। जब तक व्यक्ति सिलीगुड़ी पहुंचा और इलाज शुरू होता कि व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक व्यक्ति की पहचान पटेसरी पंचायत के खरना गांव के रहने वाले मुंशी फिरोज आलम के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। साथ ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। परिजनों ने बताया कि मृतक के शव को सिलीगुड़ी से घर लाया जा रहा है।