फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar: Pappu Yadav made a big allegation on special land survey, issued card for free health facility

Bihar: पप्पू यादव का बिहार में चल रहे विशेष भूमि सर्वेक्षण पर बड़ा आरोप, स्वास्थ्य क्षेत्र में किया बड़ा काम

Mon, 02 Sep 2024 06:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 02 Sep 2024 06:15 PM IST
सार

Pappu Yadav: बिहार में चल रहे विशेष भूमि सर्वेक्षण को लेकर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के नाम पर अधिकारी किसानों से पैसे मांग कर परेशान कर रहे हैं। वहीं, उन्होंने स्वास्थ्य सुविधा को लेकर बड़ा कदम उठाया है, जिससे लोगों को बड़ा फायदा होगा।

विज्ञापन
Bihar: Pappu Yadav made a big allegation on special land survey, issued card for free health facility
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बिहार में चल रहे विशेष भूमि सर्वेक्षण को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के नाम पर अधिकारी और कर्मचारी किसानों से पैसे मांग रहे हैं और उन्हें परेशान कर रहे हैं।

विज्ञापन


पप्पू यादव ने कहा कि किसानों से 20 से 50 हजार रुपये तक मांगे जा रहे हैं, जबकि जमीन अपनी होने के बावजूद भी कागजात न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि भूमि सर्वेक्षण में हो रही धांधली को नियंत्रित किया जाए।
विज्ञापन

 
इसके अलावा, पप्पू यादव ने पूर्णिया के लोगों के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा काम किया है। उन्होंने बताया कि गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों की मुफ्त में जांच कराई जाएगी, जो आज से ही शुरू हो गई है। उन्होंने मीडिया को कार्ड भी दिखाया, जिसे दिखाकर लोग मुफ्त में जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पप्पू यादव ने कहा कि यह कार्ड विभिन्न पैथोलॉजी में मान्य होगा और लोग मुफ्त में जांच करवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम पूर्णिया के लोगों के लिए एक बड़ी राहत होगी। उन्होंने कहा कि अगर गलत पैथोलॉजी बंद नहीं हुईं और फीस माफ नहीं हुई तो डॉक्टर के खिलाफ पैथोलॉजी के आगे ही बैठकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

 
इसके साथ ही पूर्णिया सांसद ने पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर कहा कि लगातार संसद से लेकर मंत्री तक मैंने मांग उठाई थी। साथ ही कहा कि 20 सालों तक पूर्णिया का सांसद न रहने के बाद भी वर्तमान समय के केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन और राजीव प्रताप रूडी से मिलकर पूर्णिया एयरपोर्ट की मांगों को रखा था। उसको लेकर मंत्री द्वारा जवाब भी मेल द्वारा भेजा गया था। पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन के कार्यकाल के दौरान कुछ दिन के लिए पूर्णिया एयरपोर्ट से आम लोगों के लिए उड़ान भी भरी गई थी। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि जल्द ही पूर्णिया सहित शहरों में सड़क का जाल भी बिछाया जाएगा। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की गई है, कई सड़कें पास भी हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed