{"_id":"6668400c70a520a35e03db6a","slug":"bihar-news-young-man-returning-home-on-bicycle-in-purnea-died-in-road-accident-police-seized-bus-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पूर्णिया में साइकिल से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पुलिस ने बस जब्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पूर्णिया में साइकिल से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पुलिस ने बस जब्त की
Tue, 11 Jun 2024 05:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 11 Jun 2024 05:46 PM IST
सार
Bihar News: पूर्णिया में घर लौट रहे साइकिल सवार युवक को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पूर्णिया में तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से साइकिल सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना पूर्णिया जिले के रूपौली एसएच-65 स्थित अंशू खाद बीज भंडार के आगे हुई है। मृतक युवक की पहचान रूपौली थाना क्षेत्र के मतेली गांव निवासी मनोज शर्मा के (28) बेटे आशीष कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि आशीष साइकिल से घर आ रहे थे। इसी दौरान पूर्णिया से रूपौली जाने वाली एक तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर रूपौली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को रेफरल अस्पताल रूपौली पहुंचाया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की सूचना पाकर मृतक के गांव से लोगों की भीड़ रूपौली रेफरल अस्पताल में लग गई है।
विज्ञापन
वहीं, रूपौली थाना पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हुई है। मौत के बाद बस को कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन