फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Woman dies under suspicious circumstances, deep injury marks found on neck and leg

Bihar News: संदिग्ध अवस्था में महिला की हुई मौत, गले और पैर में चोट के गहरे निशान मिले; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 10 Jun 2025 08:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 10 Jun 2025 08:40 PM IST
सार

Bihar: घटना के संबंध में पति संतोष कुमार ने बताया कि पूर्णिया में हम निजी सुरक्षा गार्ड का काम करते हैं। एक वर्ष पूर्व ही नंदनी से शादी हुई थी। सोमवार देर रात्रि मामूली विवाद लेकर हम दोनों के बीच लड़ाई हुई, जिसके कारण नंदनी ने खाना तक नहीं खाया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar News: Woman dies under suspicious circumstances, deep injury marks found on neck and leg
घटनास्थल पर मौजूद सभी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका के गले और पैर में चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, लेकिन मृतका के परिवार ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के पहाड़ टोल निवासी संतोष कुमार की पत्नी नंदनी कुमारी (20 वर्ष) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


घटना के संबंध में पति संतोष कुमार ने बताया कि पूर्णिया में हम निजी सुरक्षा गार्ड का काम करते हैं। एक वर्ष पूर्व ही नंदनी से शादी हुई थी। सोमवार देर रात्रि मामूली विवाद लेकर हम दोनों के बीच लड़ाई हुई, जिसके कारण नंदनी ने खाना तक नहीं खाया। मंगलवार सुबह हम खाना खाकर ड्यूटी पर चले गए, एक घंटे बाद जब लौटकर घर आए तो देखा कि नंदनी बेड पर पड़ी थी और बगल में गमछा रखा हुआ था।
विज्ञापन


पढ़ें:  श्रावणी मेले के लिए व्यापक तैयारियों की पर्यटन विभाग ने की घोषणा, श्रद्धालुओें को मिलेगी ये सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद जिसे आनन फानन में इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पति पूर्णिया जीएमसीएच से शव को लेकर भागने लगा। जिसे जीएमसीएच प्रशासन ने नहीं जाने दिया और घटना की जानकारी हाट थाना पुलिस को दी। पति का कहना है कि पत्नी ने फंदे से लटककर सुसाइड किया है। इधर, घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं। वहीं हाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है और घटना की जानकारी मरंगा थाना पुलिस को दे दी गई। व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed