फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Tourism department announced extensive preparations for Shravani fair

Bihar: श्रावणी मेले के लिए व्यापक तैयारियों की पर्यटन विभाग ने की घोषणा, श्रद्धालुओें को मिलेगी ये सुविधा

Tue, 10 Jun 2025 07:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 10 Jun 2025 07:54 PM IST
सार

Bihar: पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि बिहार पर्यटन श्रावणी मेला को बढ़ावा देने एवं कांवरिया पथ में मौलिक पर्यटकीय नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में सुल्तानगंज से बिहार सीमा तक विभिन्न स्थलों पर पर्यटक सहायता केंद्र होंगे, जहां कांवरियों/श्रद्धालुओं को सूचना एवं सहयोग प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
Bihar: Tourism department announced extensive preparations for Shravani fair
नीतीश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार सरकार के पर्यटन विभाग ने श्रावणी मेले के लिए व्यापक तैयारियों की घोषणा की है। इस मेले में श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिनमें आवासन, शौचालय, पेयजल, कांवर स्टैंड, फूड कियोस्क और मनोरंजन शामिल हैं।
विज्ञापन


पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि बाबा अजगैबीनाथ से बिहार सीमा दुम्मा तक श्रद्धालुओं को ये सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा, पहलेजा घाट से मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ तक भी कांवरियों को सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के आवासन के लिए सुल्तानगंज से बिहार सीमा तक चार टेंट सिटी बनाई जाएंगी, जिनमें पेयजल, शौचालय, कांवर स्टैंड, साफ-सफाई, बिजली और दर्पण जैसी सुविधाएं होंगी। इन टेंट सिटी में श्रद्धालुओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बरात पर उपद्रवियों ने किया हमला, दूल्हा सहित सात बराती घायल; हमले के बाद अफरातफरी का माहौल


इसके अलावा, सुल्तानगंज से दुम्मा तक 12 अस्थायी पर्यटक सूचना केंद्र बनाए जाएंगे, जहां श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी। इन केंद्रों पर श्रद्धालुओं को मेले के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।

पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि बिहार पर्यटन श्रावणी मेला को बढ़ावा देने एवं कांवरिया पथ में मौलिक पर्यटकीय नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में सुल्तानगंज से बिहार सीमा तक विभिन्न स्थलों पर पर्यटक सहायता केंद्र होंगे, जहां कांवरियों/श्रद्धालुओं को सूचना एवं सहयोग प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed