फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News : Woman absconded with father of two children love affair husband wife purnea bihar police

Love Affair : एक बच्चे की मां दो बच्चे के पिता के संग फरार, दोनों में एक साल से चल रहा था अफेयर

Thu, 07 Aug 2025 06:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 07 Aug 2025 06:32 PM IST
सार

Bihar : पति ऑफिस से घर लौटा था। कमरे की हालत अस्त-व्यस्त थी। मानो घर में चोरी हुई हो, लेकिन यह घर में चोरी नहीं बल्कि दिल पर डाका पड़ा था। यह अपराध किसी चोर डकैत ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ने ही की थी। पड़ोसी के साथ भाग जो गई थी। 

विज्ञापन
Bihar News : Woman absconded with father of two children love affair husband wife purnea bihar police
फरार महिला और प्रेमी पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में एक बच्चे की मां शादीशुदा प्रेमी संग फरार हो गई। दोनों के बीच पिछले 1 साल से अफेयर चल रहा था। महिला की एक 15 साल की बेटी है, जबकि युवक के दो बच्चे भी हैं। पूरा मामला अमौर थाना क्षेत्र इलाके का है। दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी हैं। दोनों एक ही मकान में बतौर किराएदार रहते थे। घटना 1 अगस्त की है। 6 दिन बाद भी महिला का कहीं कुछ पता नहीं चल सका है। पीड़ित चंदन कुमार मल्लिक  कटिहार जिला के हसनगंज थाना के रामपुर कोशपाली गांव का रहने वाला है। वर्तमान में वह अमौर रेफरल अस्पताल का वार्ड अटेंडेंट है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : पिता ने बेटी को चाकू मार कर किया घायल, शराब बेचने का करती थी विरोध; पत्नी के साथ भी की पिटाई
विज्ञापन


घटना को लेकर पीड़ित चंदन कुमार मल्लिक ने स्थानीय अमौर थाना में लिखित शिकायत दी है। पीड़ित ने पुलिस को दिए लिखित शिकायत में पड़ोसी अमित कुमार राय पर पत्नी को अपहरण करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी देते हुए चंदन कुमार मल्लिक ने बताया कि वह मूल रूप से कटिहार का रहने वाला है। अमौर रेफरल अस्पताल में वार्ड अटेंडेंट के तौर पर नौकरी लगने के बाद से अमौर में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। इसी मकान में उनका पड़ोसी अमित कुमार राय रह रहा था। उसकी पत्नी इसी अस्पताल में ANM के पद पर कार्यरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Murder Case : किराना व्यवसायी की गला रेतकर हत्या, दोस्तों को बनाया आरोपी; पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

पीड़ित चंदन कुमार मल्लिक का कहना है कि अमित कुमार राय और उसकी पत्नी के बीच पिछले एक साल से अफेयर चल रहा था। दोनों की जब नजदीकियां बढ़ी तब उन्हें इसके बारे में कुछ भी मालूम नहीं।  बीते 1 अगस्त को जब वह रोजाना की तरह हॉस्पिटल से घर पहुंचे तो पत्नी घर से गायब थी। घर में सामान बिखड़े पड़े थे। उसकी साड़ी, 40 हजार रुपए और गहने गायब थे। इतने में ही पड़ोसी अमित कुमार राय की पत्नी अपने पति को ढूंढती हुई बाहर निकली। फोन लगाने पर पत्नी ने कहा कि वो अब घर नहीं आएगी, वो अमित से प्यार करती है। आगे उसी के साथ रहना। उसका पीछा करना बेकार है, जबकि अमित के मोबाइल पर कॉल करने पर उसका नंबर बंद आता रहा। इसके बाद उन्होंने पत्नी और अमित के बारे में जानकारी जुटाई। तब उन्हें दोनों के अफेयर का पता चला। पत्नी को भागे 6 दिन बीतने को है। काफी ढूंढने के बाद भी पत्नी का कुछ पता नहीं चल सका है। समूचे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय अमौर थाना में आवेदन देकर मामले की शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed