फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar news: Thieves made an elderly woman sleeping in the house unconscious and took away cash and jewellery

Bihar news: घर में घुसे चोरों ने स्प्रे डालकर लोगों को किया बोहोश, फिर जेवर और नकदी लेकर हुए रफूचक्कर

Sat, 23 Nov 2024 02:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 23 Nov 2024 02:09 PM IST
सार

पूर्णिया के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के माधोपारा दुर्गा मंदिर स्थित एक घर में चोरों ने नशीले स्प्रे का उपयोग कर लगभग 15 लाख रुपये के जेवरात और 10,000 रुपये की नकदी चुरा ली। 

विज्ञापन
Bihar news: Thieves made an elderly woman sleeping in the house unconscious and took away cash and jewellery
घर में बिखरा सामान दिखाती महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में चोरों ने नशीले स्प्रे का उपयोग कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने सहायक खजांची थाना क्षेत्र के माधोपारा दुर्गा मंदिर स्थित एक घर में गोदरेज का ताला खोल लगभग 15 लाख मूल्य के जेवर और 10 हजार रुपये चोरी कर लिए। जिस कमरे में चोरी की यह वारदात हुई, उसमें बुजुर्ग महिला सहित दो सदस्य सोये हुए थे। उसमें घर के दो सदस्य भी सोए थे। ऐसे में वारदात की भनक तक नहीं लगने को गृहस्वामियों द्वारा यह आशंका जताई गई है कि चोरों ने किसी नशीले स्प्रे का उपयोग किया होगा। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन


पीड़ित गृहस्वामी माधोपारा दुर्गा मंदिर निवासी खुर्शीद आलम के पत्नी सायमा आलम ने बताया कि मेरे पति के दोस्त की बहन की शादी कसबा में थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए सपरिवार कसबा गए हुए थे। घर पर सिर्फ एक बुजुर्ग मां और देवर थे। शादी समारोह में शामिल होकर शनिवार सुबह 8:30 बजे घर लौटे तो देखा कि गेट बंद है। आवाज देने के बाद भी घर से कोई नहीं निकल रहा था। कुछ देर बाद जब देवर ने गेट खोला तो देखा कि गोदरेज खुला हुआ था और सामान बिखरा हुआ था। घर के अंदर बेड पर मां बेहोश पड़ी हुई है। कई बार जगाने के बाद भी मां नहीं जगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिस रूम में चोरी हुई उसमें घर के दो सदस्य भी सोए थे, लेकिन सुबह 8:30 बजे से पहले किसी की नींद नहीं खुली। बुजुर्ग मां अभी भी बेहोश पड़ी हुई है। पीड़ितों के अनुसार जेवर का बैग छत पर जाने वाली सीढ़ी पर फेंका हुआ मिला और जेवर गायब था। चोर छत के सहारे ही घर में घुसा था। चोरों ने किसी नशीले स्प्रे का उपयोग किया होगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले में रातभर बाहरी लोगों का आवागमन लगा रहता है। पुलिस की गश्ती गाड़ी कभी कभी आती है। दिन में भी स्मैक पीने वालों का जमावड़ा भी मोहल्ले में लगा रहता है। जिस कारण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद डायल 112 पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की है। साथ ही लिखित आवेदन के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed