फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Sweety Sahrawat, the new SP of Purnia, took charge news In hindi

Bihar News: पूर्णिया की नई एसपी स्वीटी सहरावत ने संभाला पदभार, बोलीं- अपराध नियंत्रण रहेगी प्राथमिकता

Wed, 18 Jun 2025 01:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 18 Jun 2025 01:20 PM IST
सार

Bihar: बीपीएससी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान स्वीटी सहरावत की भूमिका चर्चा में रही। 70वीं बीपीएससी परीक्षा के बाद हुए विरोध-प्रदर्शन में पुलिस ने गांधी मैदान और जेपी गोलंबर इलाके में प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था। पढ़ें।

विज्ञापन
Bihar News: Sweety Sahrawat, the new SP of Purnia, took charge news In hindi
एसपी स्वीटी सहरावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया जिले की नवनियुक्त एसपी स्वीटी सहरावत ने मंगलवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर पूर्व एसपी कार्तिकेय शर्मा ने उन्हें चार्ज सौंपा। चार्ज लेने से पहले पुलिस बल की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

विज्ञापन

पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी स्वीटी सहरावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व एसपी ने जिले में बेहतर काम किया है और वह उस दिशा में और मजबूत कदम उठाएंगी। विशेष रूप से स्मैक तस्करी और अन्य अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

एसपी ने कहा कि पूर्णिया एक बड़ा और ऐतिहासिक जिला है, जहां नई एसपी के रूप में कई चुनौतियां हैं। लेकिन वह इन चुनौतियों का डटकर सामना करेंगी और आमजन के लिए सहज, सुलभ और संवेदनशील पुलिसिंग को सुनिश्चित करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: तेज रफ्तार बोलेरो ने भाई-बहन को मारी टक्कर, बहन की मौके पर मौत, भाई गंभीर घायल

पूर्व एसपी का पटना तबादला
गौरतलब है कि पूर्णिया के पूर्व एसपी कार्तिकेय शर्मा का स्थानांतरण पटना में एसएसपी पद पर हुआ है। चार्ज देने के बाद वह पटना रवाना हो गए। वहीं, एसपी स्वीटी सहरावत के आगमन से जिले में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में नई उम्मीद जगी है। उनकी कार्यशैली और अब तक के अनुभवों को देखते हुए लोग अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की अपेक्षा कर रहे हैं।

कौन हैं एसपी स्वीटी सहरावत
आईपीएस स्वीटी सहरावत 2019 बैच की अधिकारी हैं। अपनी सख्त कार्यशैली और कड़े फैसलों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत औरंगाबाद में बतौर सिटी एसपी की थी। पहली पोस्टिंग के दौरान ही वह चर्चा में आई थीं, जब पूर्व डीजीपी निखिल कुमार से औरंगाबाद में किसी मुद्दे पर उनकी तीखी नोकझोंक हुई थी। यह मामला उस वक्त काफी सुर्खियों में रहा था।

इसके अलावा, बीपीएससी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान भी स्वीटी सहरावत की भूमिका चर्चा में रही। 70वीं बीपीएससी परीक्षा के बाद हुए विरोध-प्रदर्शन में पुलिस ने गांधी मैदान और जेपी गोलंबर इलाके में प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था। इस दौरान उनकी प्रशांत किशोर से भी बहस हुई थी, लेकिन उन्होंने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखी। अब पूर्णिया की कमान संभालने के बाद एसपी स्वीटी सहरावत के सामने अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी पर रोक और जनता के साथ संवाद बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed